search

पटना एयरपोर्ट पर दिन भर थमी रही उड़ानों की रफ्तार, इंडिगो की कई फ्लाइटें कई घंटे रही लेट; चार रद

Chikheang 2025-12-4 03:38:06 views 658
  

पटना से इंडिगो की कई फ्लाइटें पांच घंटे तक लेट। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, पटना। ऑपरेशनल कारणों के चलते बुधवार को पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो की कई उड़ानें बुरी तरह प्रभावित रहीं। दिनभर यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। कई फ्लाइटें घंटों विलंब से रवाना हुईं, जबकि दो प्रमुख रूटों की चार उड़ानें रद कर दी गईं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इससे यात्रियों में नाराजगी और परेशानी देखी गई। सबसे अधिक देर हैदराबाद और मुंबई रूट की उड़ानों में देखने को मिली। वहीं दिल्ली की तीन व गाजियाबाद की एक फ्लाइट रद रहीं।

सुबह 11:05 बजे हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 3 घंटे 55 मिनट की देरी से उड़ी। वहीं दोपहर 2:55 बजे मुंबई जाने वाली इंडिगो की विमान 6 घंटे 28 मिनट की भारी देरी से रवाना हुई।

बेंगलुरु और पुणे रूट पर भी उड़ानों ने यात्रियों को खूब इंतजार कराया। सुबह 11:30 बजे बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट 2 घंटे 30 मिनट लेट रही, जबकि शाम 5:55 बजे बेंगलुरु जाने वाली दूसरी फ्लाइट 32 मिनट की देरी से उड़ी। दोपहर 1:25 बजे पुणे के लिए उड़ान भरने वाली विमान 50 मिनट विलंबित रही।

दिल्ली-कोलकाता रूट पर भी स्थिति सामान्य नहीं रही। सुबह 11:50 बजे दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट कई बार समय बदले जाने के बाद रद कर दी गई। शाम 4:35 बजे दिल्ली की दूसरी फ्लाइट भी रद रही। शाम 6:15 बजे दिल्ली जाने वाली एक और फ्लाइट 3 घंटे 56 मिनट की देरी से उड़ान भर सकी।

दूसरी ओर, कोलकाता जाने वाली दो उड़ानें प्रभावित रहीं दोपहर 12 बजे वाली फ्लाइट 56 मिनट, जबकि शाम 4 बजे वाली उड़ान 1 घंटे 24 मिनट की देरी से रवाना हुई।

इसी तरह दोपहर 1:45 बजे गाजियाबाद जाने वाली इंडिगो की उड़ान को एयरलाइन ने रन डाउन कर दिया। शाम 7:40 बजे अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट भी 2 घंटे 13 मिनट लेट रही। वहीं शाम 5:45 बजे चेन्नई जाने वाली विमान 20 मिनट की देरी से गई।

एयरपोर्ट पर लगातार बदलते शेड्यूल के चलते यात्रियों को घंटों टर्मिनल पर इंतजार करना पड़ा। कई यात्रियों ने एयरलाइन से समय पर सूचना न देने की शिकायत भी की।

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश फ्लाइटें तकनीकी और आपरेशनल मुद्दों के कारण प्रभावित हुईं। दिनभर की उड़ान व्यवस्था अस्त-व्यस्त रहने से यात्रियों की परेशानी बढ़ी और कई यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइटें भी छूट गईं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168791