search

Birthday Party की आड़ में चल रहा था अवैध बार, रांची के पाबलो रेस्टोरेंट पर छापा, हुक्का और शराब परोसने पर FIR

LHC0088 2025-12-4 02:08:56 views 663
  

पकड़े गए 16 लोगों को PR बॉन्ड पर छोड़ा गया, जांच में जुटी पुलिस।



जागरण संवाददाता,रांची। कोतवाली थाना क्षेत्र के पाबलो बार एंड रेस्टोरेंट में अवैध तरीके से शराब और हुक्का परोसने के मामले में बार संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने रेस्टोरेंट में छापेमारी कर अवैध गतिविधियों का खुलासा किया। कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि पाबलो बार में बिना अनुमति के हुक्का और शराब परोसी जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जानकारी मिलने के बाद कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। इसके बाद मंगलवार की रात करीब पौने एक बजे पाबलो बार एंड रेस्टोरेंट में छापेमारी की गई, जहां पुलिस ने अंदर 16 लोगों को शराब सेवन और हुक्का पीते हुए पकड़ा। सभी को हिरासत में लेकर कोतवाली थाना लाया गया और पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद 16 लोगों को पीआर बांड पर छोड़ दिया गया।

पाबलो बार में चल रहा था बर्थडे पार्टी छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो शराब की बोतल, हुक्का और साउंड सिस्टम जब्त किया। जांच में यह बात सामने आई कि पकड़े गए युवा एक बर्थडे पार्टी मनाने के लिए पाबलो पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार युवकों ने खुद शराब लाकर सेवन किया, लेकिन हुक्का बार के वेटरों द्वारा परोसा गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पाबलो बार का लाइसेंस पहले ही समाप्त हो चुका था, इसके बावजूद संचालक अवैध रूप से बार संचालन कर रहे थे।

  
पिता पुत्र को बनाया गया नामजद अभियुक्त

पुलिस ने इस मामले में बार के संचालक पिता प्रकाश गुप्ता और उनके बेटे प्रियांश गुप्ता के खिलाफ कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज की है। दोनों पर अवैध तरीके से बार संचालन, बिना लाइसेंस शराब उपलब्ध कराने और हुक्का परोसने का आरोप है।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला गंभीर है और अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए संचालकों की भूमिका स्पष्ट दिख रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस प्रकार की गतिविधियां कितने दिनों से चल रही थीं।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि बार में पहले भी इस तरह की पार्टियों या अवैध शराब और हुक्का परोसने की शिकायतें मिली थीं या नहीं। पुलिस ने बताया कि लाइसेंस खत्म होने के बाद किसी भी प्रकार का शराब परोसना या बार संचालन पूर्णत अवैध है और इसके लिए कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद संचालकों के खिलाफ आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। इस घटना के बाद शहर में अवैध बार और रेस्टोरेंट पर भी निगरानी बढ़ाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में ऐसे अन्य प्रतिष्ठानों की भी जांच की जाएगी, जहां बिना अनुमति के हुक्का या शराब परोसे जाने की आशंका है।

पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि ऐसे किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत थाना को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166610