search
 Forgot password?
 Register now
search

यूपी के इस जंक्शन से लखनऊ के लिए पौने सात घंटे तक नही है कोई ट्रेन, यात्री हैं अधिक

LHC0088 2025-12-3 23:10:17 views 766
  



संवाद सूत्र, सुलतानपुर। जंक्शन से लखनऊ जाने वाली ट्रेनों की संख्या कम है, यात्री अधिक हैं। सुबह आठ बजे शटल एक्सप्रेस के जाने के बाद राजधानी जाने वाले यात्रियों को दो बजकर 50 मिनट तक बेगमपुरा एक्सप्रेस का इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में यात्री रोडवेज बस या फिर अन्य वाहनों से यात्रा करने को मजबूर है। जिले के लोग जंक्शन से प्रतिदिन दिल्ली तक ट्रेन चलाने और अयोध्या से रामेश्वरम जाने वाली ट्रेन को जंक्शन से संचालित करने की मांग कर रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जंक्शन से सुबह आठ बजे के बाद पौने सात घंटे तक ट्रेन न होने से व्यापारियों के साथ आमजन को लखनऊ जाने के लिए परेशानी के दौर से गुजरना पड़ रहा है। दिल्ली के लिए मंगलवार और रविवार को ही जंक्शन से सद्भावना एक्सप्रेस चलती है, जबकि पड़ोसी जिले प्रतापगढ़ से प्रतिदिन पदमावत एक्सप्रेस और अयोध्या जंक्शन से कैफियत एक्सप्रेस रोजाना दिल्ली के लिए चलाई जाती है। इस उपेक्षा से यात्रियों को दिक्कतें हो रही हैं।

किराना व्यापार मंडल समिति के अध्यक्ष आलोक सागर ने बताया कि इतने लंबे समय तक जंक्शन से प्रदेश की राजधानी के लिए ट्रेन न मिलना बड़ा मुद्दा है। इस स्थिति में यात्री रोडवेज बस या फिर अन्य वाहन से राजधानी की यात्रा करने को मजबूर हैं। यह जनप्रतिनिधियों की उदासीनता को प्रदर्शित करता है।

शास्त्रीनगर निवासी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेनों की कमी से सबसे ज्यादा परेशानी व्यापारियों को होती है। जो दिल्ली, लखनऊ कानपुर की मंडियों से अपना व्यापार करते हैं। महुअरिया निवासी नवाज अहमद ने बताया कि ट्रेन की समुचित व्यवस्था ने होने से व्यापारी चार पांच की संख्या में निजी वाहन से सफर कर लखनऊ और कानपुर से व्यवसाय करते हैं।

पंजाबी कालोनी निवासी अक्षत गुप्ता ने बताया कि आवागमन में हो रही परेशानी का दर्द केवल यात्री ही जान सकते हैं। जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि यात्रियों की इस परेशानी के प्रति गंभीर नही हैं।

किया गया है पत्राचार
स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि छह घंटे 50 मिनट तक लखनऊ के लिए ट्रेन न होना बड़ी समस्या है। इस अवधि में ट्रेन के संचालन के लिए मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय को पत्राचार किया गया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
152237

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com