search

MCD उपचुनाव में 12 में 7 सीटें भी जीतकर गदगद है BJP, सचदेवा ने कहा- भाजपा दिल्लीवासियों की पहली पसंद

Chikheang 2025-12-3 23:11:00 views 1266
  

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा- बीजेपी दिल्लीवासियों की पहली पसंद।



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एमसीडी उपचुनाव परिणाम पर खुशी जाहिर की है। उन् कहा, उपचुनाव में 12 में से 7 वार्ड जीतना और लगभग 46% वोट भाजपा को मिला है। चुनाव परिणाम से स्पष्ट है कि भाजपा दिल्लीवालों की पहली पसंद है। पार्टी ने गंभीरता से चुनाव लड़ा। 8 महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा गया और छह विजेता रहीं। पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के साथ ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के प्रचार अभियान से यह जीत मिली। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर नवनिर्वाचित पार्षदों को बधाई और दिल्लीवासियों को धन्यवाद दिया। कहा, कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, समर्पण और संगठन की सामूहिक शक्ति का यह मजबूत प्रमाण है।

प्रेसवार्ता में सचदेवा ने कहा, उपचुनाव में मिली हार के बाद आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज एवं एक अन्य नेता दुर्गेश पाठक अनर्गल ब्यानबाज़ी कर रहे हैं। हार और मुस्लिम मतदाताओं के दूर जाने के कारण आप नेता हताश हैं। आप बहुत कम अंतर से नारायणा वार्ड में जीत प्राप्त की। इसी तरह से बहुत कम अंतर से अशोक विहार हार गई। इसके बावजूद वह वोट चोरी एवं चुनाव चोरी जैसे ब्यान देकर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168818