search

Aadhaar App से बिना डॉक्यूमेंट ऑनलाइन मोबाइल नंबर कैसे करें अपडेट, चेक करें तरीका

cy520520 2025-12-3 22:38:16 views 606
  



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने कुछ दिनों पहले नई आधार एप लॉन्च की थी। इस एप की मदद से यूजर्स अपने आधार कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और एड्रेस को घर बैठे ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। इस एप में आज से मोबाइल नंबर अपडेट करने की शुरू हो गई है। यूजर्स जल्द ही एप की मदद से आधार में दर्ज पता, नाम और ईमेल आईडी अपडेट कर पाएंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आधार एप से यूजर्स को अपने डिटेल अपडेट करने के लिए किसी डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं होगी। एप पर OTP वेरिफिकेशन और फेस ऑथेंटिकेशन से डिटेल्स अपडेट हो पाएंगे। एप में मिलने वाली इस सुविधा से सीनियर सिटीजन, ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों आसानी से आधार डिटेल्स अपडेट कर पाएंगे।
आसान होगा आधार डिटेल अपडेट करना

UIDAI का अपनी नई एप को लेकर कहना है कि इससे आधार डिटेल अपडेट करने का प्रोसेस आसान हो जाएगा। यूजर्स को किसी भी डॉक्यूमेंट या आधार सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी। इसके साथ ही यूजर्स कुछ ही मिनट में इन डिटेल्स को अपडेट कर पाएंगे।
आधार एप सेटअप कैसे करें

स्टेप 1. सबसे पहले यूजर्स को अपने स्मार्टफोन में Aadhaar एप डाउनलोड करना होगा।

स्टेप 2. एप में रजिस्ट्रेशन के लिए आधार संख्या और फेस ऑथेंटिकेशन या ओटीपी प्रोसेस पूरा करके लॉगइन करना होगा।

स्टेप 3. लॉगइन के बाद भविष्य में एप में लॉगइन करने के लिए यूजर्स 6 अंकों वाला लॉगइन एम-पिन सेट कर सकते हैं।
आधार एप से मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें?

स्टेप 1. सबसे पहले आपको आधार एप में लॉगइन करना है।



स्टेप 2. ऐप के होम पेज में स्क्रॉल करें और सर्विसेज में \“माय आधार अपडेट\“ पर टैप करें।

स्टेप 3. यहां आपको \“मोबाइल नंबर अपडेट\“ के ऑप्शन पर जाना है।

स्टेप 4. अब जरूरी निर्देश पढ़ने के बाद कंटिन्यू पर क्लिक करें।

स्टेप 5. आधार में रजिस्टर मोबाइल नंबर दिखाई देगा और नीचे आपको नया मोबाइल नंबर डालना है और ओटीपी वेरीफाई करना है।



स्टेप 7. ओटीपी वेरीफाई हो जाने के बाद आपको फेस ऑथेंटिकेशन प्रोसेस पूरा करना होगा। इसके लिए आपको कैमरा में देखते हुए एक बार आंख झपकानी होगी।

स्टेप 8. फेस ऑथेंटिकेशन होने के बाद आपको पेमेंट करना होगा। मोबाइल नंबर अपडेट करने की फीस 75 रुपये है। पेमेंट कंप्लीट होने पर मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- आधार से आपका कौन-सा मोबाइल नंबर लिंक है? ऐसे पता करें मिनटों में
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164224