search

Miley Cyrus ने मैक्स मोरांडो के साथ कंफर्म की सगाई, चमचमाती हीरे की अंगूठी ने उड़ाए होश

Chikheang 2025-12-3 22:22:58 views 680
  

अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ माइली साइरस (फोटो-इंस्टाग्राम)



एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। माइली साइरस (Miley Cirus) ने एक बार फिर इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। इस बार सिंगर अपनी सगाई की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। माइली लंबे समय से म्यूजिशियन मैक्स मोरांडो को डेट कर रही हैं। लॉस एंजिल्स में अवतार: फायर एंड ऐश के प्रीमियर में दोनों की शानदार उपस्थिति के बाद अटकलों को हवा मिल गई थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
माइली ने की खबर की पुष्टि

फैंस ने उनके बाएं हाथ में एक चमचमाती हीरे की अंगूठी देखी जिसके बाद से ये अटकलें लगाई जाने लगीं कि माइली ने सगाई कर ली है।अब पॉपस्टार ने इस बात की पुष्टि कर दी है। माइली पिछले चार साल से मैक्स को डेट कर रही थीं। पेज सिक्स और पीपल जैसे कई सोशल मीडिया पोर्टल ने सगाई की खबर की पुष्टि की है।  

यह भी पढ़ें- Tom Cruise और Ana de Armas के अलग होने के 5 मुख्य कारण, एक्टर का कंट्रोलिंग नेचर ला रहा था रिश्ते में मुश्किलें



हीरे की अंगूठी फ्लॉन्ट करती नजर आईं एक्ट्रेस

33 वर्षीय माइली और 27 वर्षीय मैक्स ने रेड कार्पेट पर साथ में तस्वीरें खिंचवाईं, जिसमें सिंगर के बांए हाथ में हीरे की अंगूठी दिखाई दी। मोटी सोने की पट्टी में जड़ी यह अंगूठी हर तस्वीर में सबसे आगे और सेंटर ऑफ अट्रेक्शन बनी हुई थी। माइली ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, \“बेबी, जब हम सपने देखते हैं तो हम एक साथ सपने देखते हैं।\“ उन्होंने इसके साथ दिल वाला इमोजी भी बनाया है।
        View this post on Instagram

A post shared by Miley Cyrus (@mileycyrus)


बाद में, माइली ने भी पीपल मैग्जीन से बात करते हुए इस खबर की पुष्टि की। माइली ने कहा कि वह अपने जीवन के इस फेज में बहुत खुश हैं। जब उनसे उनकी सगाई के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि मैक्स के साथ अपने रिश्ते में यह अगला कदम उठाने को लेकर वह हैरान हैं। मैक्सलिली बैंड के लिए ड्रम बजाते हैं।
कैसे हुई प्यार की शुरुआत?

माइली साइरस और मैक्स मोरांडो के बीच रोमांस पहली बार दिसंबर 2021 में शुरू हुआ था, जब दोनों को मियामी में माइली की न्यूईयर ईव पार्टी के दौरान बैकस्टेज देखा गया था। बता दें कि माइली ने इससे पहले एक्टरलियामहेम्सवर्थ से शादी की थी। लेकिन साल 2018 में हुई शादी सिर्फ कुछ समय तक ही चली। साल 2019 में ही इनका तलाक हो गया था।

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में पसरा मातम, 3 बड़े एक्टर्स ने दुनिया को कहा अलविदा
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168768