search

दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर थे और महिला ने खड़ा कर दिया हंगामा... खूब हुई मारपीट, महिला ने लगाए गंभीर आरोप

Chikheang 2025-12-3 19:10:22 views 1235
  

रामपुर मनिहारान में शादी में होता हंगामा। वीडियो ग्रैब



संवाद सूत्र, जागरण, रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। शादी रोकने का प्रयास करने पर एक महिला व बारतियों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शादी संपन्न कराई। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कस्बे के तहसील मार्ग पर एक विवाह समारोह चल रहा था। जब दूल्हा-दुल्हन मंच पर थे, तभी थाना तीतरो क्षेत्र की एक महिला अन्य लोगों के साथ तेज आवाज में बोलती हुई मंच पर चढ़ने लगी और दूल्हे को बुराभला कहने लगी। तभी दूल्हे पक्ष की महिलाओं ने महिला को पकड़ लिया। महिलाओं के द्वारा उसे रोकने पर उसने जबरन मंच पर चढ़ने की कोशिश की तो महिलाओं में मारपीट हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली तथा शादी को संपन्न कराया। बाद में तीतरो क्षेत्र की महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी को रोकने के लिए वह एक महिलाओं के साथ आई थी। बारात के लोगों ने साथ आई महिला के साथ भी मारपीट की और उसके 16 हजार छीन लिए।

दूसरे पक्ष की ओर से दुल्हन के पिता द्वारा तीतरो की महिला के खिलाफ जातिसूचक शब्द तथा शादी में रुकावट डालने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्ष के मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। मामला इंटरनेट मीडिया पर भी पूरी तरह चल रहा है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168768