search
 Forgot password?
 Register now
search

Rudrapur News: संजय वन में एक साल के हाथी राजा की मौत, दफनाया

LHC0088 2025-12-3 18:37:29 views 601
  

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी मौत की पुष्टि. Concept Photo



जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। संजय वन में बाड़े में रह रहे एक साल के हाथी (राजा) की मौत अज्ञात कारणों के चलते हो गई। इसका पता चलते ही वन अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे वन टीम ने हाथी का पोस्टमार्टम कराने के बाद दफना दिया। वन अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही उसकी मौत के कारणों की पुष्टि होगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

टांडा जंगल में जनवरी, 2025 में वन कर्मियों को एक माह का हाथी का बच्चा घायल हालत में मिला था। जिस पर वन कर्मी उसे संजय वन ले आए और बाड़े में रख दिया। जहां उसका लगातार उपचार चल रहा था। साथ ही उसका नाम वन कर्मियोें ने राजा रख दिया था। इसी बीच एक दूसरे हाथी के बच्चे को भी घायल हालत में बाड़े में लाया गया था। उसका नाम भी रूस्तम रख दिया था। जिसके बाद दोनों ही साथ रहने लगे।

एक माह पहले दोनों के बीच लड़ाई हो गई थी। इस पर दोनाें का बाड़ा अलग कर दिया था। इधर, वन अधिकारियों के अनुसार राजा के चेहरे पर घाव के निशान थे, जिसका लगातार उपचार चल रहा था। मंगलवार देर रात अचानक राजा की मौत हो गई। बुधवार सुबह वन कर्मी बाड़े के पास पहुंचे तो राजा मृत मिला। इस पर उन्होंने सूचना वन अधिकारियों को दी।

सूचना पर डीएफओ यूसी तिवारी, एसडीओ शशि देव, रेंजर रूप नारायण गौतम, डिप्टी रेंजर विरेंद्र परिहार समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे। बाद में वन कर्मियों ने हाथी के बच्चे का पोस्टमार्टम कराकर दफना दिया।
ऊधम सिंह नगर में पांच साल में हुई नौ हाथियों की मौत

रुद्रपुर: ऊधम सिंह नगर में हाथियों के मौत का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। पांच साल की बात करें तो जिले के पीपलपड़ाव, लालकुआं, टांडा जंगल, आमपोखरा, गूलरभोज-दिनेशपुर, खटीमा वन क्षेत्र में नौ हाथियों की मौत हो चुकी है। जिसमें कुछ हाथी करंट से तो कुछ ट्रेन की चपेट में आकर मरे है। इसके अलावा मंगलवार देर रात संजय वन में घायल अवस्था में एक साल पहले मिले एक साल के हाथी के बच्चे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है।

  • 18 अगस्त 2021 को पीपलपड़ाव रेंज में ट्रेन से टकराकर हथिनी और बच्चे की मौत।
  • 20 फरवरी 2022 को लालकुआं में मालगाड़ी की चपेट में आकर हाथी की मौत।
  • 24 दिसंबर 2022 को टांडा जंगल में ट्रेन से टकराकर हाथी की मौत।
  • 21 सितंबर 2023 को तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज में ट्रेन से टकराकर हाथी की मौत।
  • चार दिसंबर 2023 को टांडा रेंज में ट्रेन से टकराकर हाथी की मौत।
  • 16 अप्रैल 2025 को लालकुआं में ट्रेन से टकराकर हाथी की मौत।
  • एक नवंबर 2025 को गूलरभोज-दिनेशपुर में ट्रेन से टकराकर हाथी घायल।
  • 30 नवंबर 202 को खटीमा में हाथी के बच्चे का कंकाल मिला।  
  • तीन दिसंबर 2025 को संजय वन में एक साल के हाथी के बच्चे की संदिग्ध मौत।


यह भी पढ़ें- Dehradun News: ट्रेन की चपेट में आने से हाथी के बच्चे की मौत, आधे घंटे ठप रहा रेल संचालन

यह भी पढ़ें- हाथी का मूड हुआ खराब तो पर्यटक की जिप्सी के पीछे लगा दी दौड़...बाल-बाल बचे पर्यटक व फोटोग्राफर
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
151629

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com