search
 Forgot password?
 Register now
search

CM सैनी ने लॉन्च की ‘सदन संदेश’ पत्रिका, अब हरियाणा की जनता सीधे विधानसभा की हर बात जान सकेगी

deltin33 2025-12-3 17:08:19 views 824
  

मुख्यमंत्री ने हरियाणा विधानसभा की पत्रिका ‘सदन संदेश’ का किया विमोचन (फोटो: जागरण)



राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। किसी भी लोकतंत्र की मजबूती उसकी संवाद संस्कृति पर निर्भर करती है। मतभेद लोकतंत्र का स्वाभाविक और आवश्यक हिस्सा हैं, लेकिन सरकार और विपक्ष, दोनों का समान दायित्व है कि वे जनहित को सर्वोपरि रखें।

विचार-विमर्श की उस परंपरा को आगे बढ़ाएं, जो हमारी विधानसभा की पहचान है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा द्वारा प्रकाशित पत्रिका ‘सदन संदेश’ का विमोचन करते हुए कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत केवल चुनावों में नहीं, बल्कि उस विश्वास में निहित है, जो जनता अपने प्रतिनिधियों पर करती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जनता का विश्वास बनाए रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, संसदीय कार्य मंत्री महीपाल ढांडा, विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिढा और विधायक बीबी बत्रा के साथ मंच साझा कर रहे मुख्यमंत्री ने कहा कि सदन में होने वाली हर चर्चा, हर बहस और हर निर्णय का सीधा संबंध नागरिकों के जीवन से होता है।

इसीलिए हम सबका दायित्व है कि हम सदन में उपस्थित रहें। हम अध्ययन व शोध करें और जनता की भावनाओं को समझकर सार्थक एवं रचनात्मक बहस में भाग लें। सभा और समितियों की बैठकें, विधेयकों का अध्ययन, नीतियों का विश्लेषण, ये सभी विधायी कार्य जन-प्रतिनिधियों की निष्ठा को दर्शाते हैं।

आज शोध-आधारित विधायी कार्यों की जरूरत पहले से बढ़ गई है। ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की सिद्धि तभी संभव है, जब जनप्रतिनिधि अपनी भूमिका को गंभीरता से निभाएं, नीतियों को समझें और विकास की गति को तेज करने के लिए ठोस समाधान दें।

विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि पत्रिका में बीते एक वर्ष के दौरान हरियाणा विधानसभा के सभी सत्रों की विस्तृत समीक्षा शामिल की गई है। इससे आमजन को सदन की कार्यवाही की सटीक और विधिवत जानकारी प्राप्त होगी।

यह पत्रिका न केवल सूचनाप्रद और रोचक है, बल्कि जन-जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। हरियाणा विधानसभा का यह प्रयास है कि नियमित अंतराल पर इस पत्रिका का प्रकाशन जारी रहे। पत्रिका में विधायी प्रक्रियाओं के साथ-साथ हरियाणा के सभी विधायकों और सांसदों की संपूर्ण जानकारी भी संकलित की गई है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
463015

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com