search

Kanpur News: युवक की निर्मम हत्या कर शव खाली प्लॉट में फेंका, बोरी से बंधा था चेहरा

deltin33 2025-12-3 15:38:23 views 681
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



जागरण संवाददाता, कानपुर। बर्रा आठ में युवक की निर्मम हत्या करने के बाद शव को पांडव नदी के पास खाली प्लॉट में फेंक दिया गया। युवक के हाथ पीछे से रस्सी से बांधे गए थे, जबकि चेहरे को बोरी से ढक कर ऊपर पत्थर रखा था। सुबह लोग सड़क से निकले तो शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस, फॉरेंसिक पहुंची, चेहरे से बोरी हटाई तो सिर के पीछे से खून निकलता दिखा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आशंका है कि हत्यारोपितों ने सिर पर भारी वस्तु से प्रहार के बाद हाथ बांधे, फिर गला कसा। अचेत होने पर बोरी से चेहरा बांध कर फेंक दिया। शव जिस प्लॉट में पड़ा था, वहां टायरों के निशान भी मिले हैं, जबकि कुछ दूरी पर मृतक के दूसरे पैर का जूता पड़ा हुआ था। ऐसे में शव को कार से लाकर फेंकने की बात भी कही जा रही है। हत्या को देर रात अंजाम दिए जाने की आशंका है।

यह भी पढ़ें- कौन थे और कहां से आए थे दोनों? पता लगाने में जुटी पुलिस, फिरोजाबाद में ट्रेन के सामने कूदकर दो युवकों ने दी जान

बर्रा आठ से पांडव नदी पुल क्रॉस करते ही बाईं छोर पर एक खाली प्लॉट में जिसमें अधबनी बाउंडरी वॉल है। बुधवार सुबह राहगीरों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर गुजैनी पुलिस, फॉरेंसिक के बाद डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी, एडीसीपी योगेश कुमार भी पहुंचे। डीसीपी के मुताबिक, शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आसपास के कैमरे खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477634