search

Odisha Weather Update: ओडिशा में फिर लौटेगी ठंड! अगले तीन दिनों में 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान

Chikheang 2025-12-3 15:38:05 views 1244
  

ओडिशा में ठंड



जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। भुवनेश्वर मौसम विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक ओडिशा के तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं हैं। हालांकि राज्य में अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।इसके परिणामस्वरूप राज्य में ठंड फिर से लौटने की संभावना है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी भुवनेश्वर का न्यूनतम तापमान बढ़कर 20 डिग्री हो गया है, जबकि कटक में यह 17.6 डिग्री रहा।गुरुवार को राजधानी भुवनेश्वर एवं आसपास के इलाकों में मौसम बादलों से घिरा रह सकता है।

सुंदरगढ़, कालाहांडी, कंधमाल और झारसुगुड़ा जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा।राज्य में ठंड का प्रकोप कम होने के बीच झारसुगुड़ा में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
झारसुगुड़ा में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग ने कहा है कि सुंदरगढ़, कालाहांडी, कंधमाल और झारसुगुड़ा जिलों में सुबह कोहरे की चादर देखी जाएगी। राज्य में ठंड का असर कम होने के बावजूद झारसुगुड़ा में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

इसके साथ ही दारिंगिबाड़ी में रात का तापमान 12.5 डिग्री रहा।दक्षिण आंतरिक ओडिशा के जिलों में एक-दो स्थानों पर न्यूनतम तापमान में लगभग 4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है।ओडिशा के कुछ स्थानों में तापमान में लगभग 1 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168791