search

खुल गया Meesho IPO, GMP और ब्रांड देख आ रहा है लालच, ब्रोकरेज से जानें खरीदें या नहीं?

deltin33 2025-12-3 14:40:15 views 1059
  



नई दिल्ली। मीशो आईपीओ (Meesho IPO) ने प्राइमरी मार्केट में एंट्री ले ली है। ये आईपीओ 3 दिसंबर को खुलकर 5 दिसंबर को बंद होगा। कंपनी अपने आईपीओ के जरिए  5,421.20 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। मीशो आईपीओ खुलने से पहले ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम (IPO GMP) अच्छा खासा दर्ज किया जा रहा है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अगर आप भी ब्रांड और जीएमपी को देख इस आईपीओ में निवेश करने जा रहे हैं, तो इससे पहले जान लें कि ब्रोकरेज फर्म एंजेल वन इसे लेकर क्या सलाह दे रही है
खरीदें या नहीं?

अगर आपको ये तय करना है कि कोई आईपीओ आप खरीद सकते हैं या नहीं, तो उसके लिए आपको आईपीओ की बेसिक जानकारी से लेकर कंपनी की बेसिक जानकारी तक जानना जरूरी है। इसके साथ ही अलग-अलग ब्रोकरेज फर्म और एक्सपर्ट इसे लेकर क्या सलाह दे रहे हैं।
कैसा रहा कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन?
सालवित्त वर्ष 2022-23वित्त वर्ष 2023-24वित्त वर्ष 2024-25
रेवेन्यू₹5,734.5 करोड़₹7615.2 करोड़₹9389.9
प्रॉफिट आफ्टर टैक्स₹1671.9 करोड़₹327.6 करोड़3941.7
EBITDA23.01%-3.02%-2.34%

मीशो आईपीओ से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीख
कब खुला3 दिसंबर
कब बंद होगा5 दिसंबर
अलॉटमेंट कब हो सकती है8 दिसंबर
लिस्टिंग कब हो सकती है10 दिसंबर

मीशो आईपीओ से जुड़ी बेसिक डिटेल्स
फेस वैल्यू1 रुपये प्रति शेयर
प्राइस बैंड105 रुपये से 111 रुपये
लॉट साइज135 शेयर्स
इश्यू साइज48,83,96,721 शेयर्स (5421.20 करोड़ रुपये )
फ्रेश इश्यू38,28,82,882 शेयर्स (4250 करोड़ रुपये)
ऑफर फॉर सेल10,55,13,839 शेयर्स (1171.20 करोड़ रुपये)

ब्रोकरेज फर्म ने क्या दी सलाह?

एंजेल वन की रिपोर्ट में कहा गया है कि क्योंकि इसका पीई रेश्यो(Price to Earning Ratio) नेगेटिव है। इसलिए इसकी वैल्यूएशन नहीं की जा सकती। आप इसके वित्तीय प्रदर्शन EBITDA भी नेगेटिव देख सकते हैं। हालांकि इन सबके बावजूद एंजेल वन से लॉग टर्म खरीदने की सलाह दी है। शॉर्ट टर्म में इसे लेकर पैसा बढ़ाने की न सोचे।

(डिस्क्लेमर: यहां IPO पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। शेयर बाजार में जोखिम हो सकता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477622