search
 Forgot password?
 Register now
search

UCIL जादूगोड़ा में ठेका मजदूरों की हड़ताल, आठ सूत्री मांगों को लेकर प्रबंधन से वार्ता विफल

LHC0088 2025-12-3 14:40:06 views 954
  



जागरण संवाददाता, जादूगोड़ा। पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा में स्थित यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) में ठेका मजदूरों ने अपने विभिन्न आठ सूत्री मांगों को लेकर बुधवार से हड़ताल शुरू कर दिया। बीते कल मंगलवार को ही प्रबंधन के संग वार्ता विफल होने के बाद ठेका मजदूरों ने हड़ताल की घोषणा कर दी थी।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसी के समर्थन में बुधवार को ठेका मजदूर अहले सुबह ही कंपनी गेट के बाहर जुटे व हड़ताल के समर्थन में एकजुटता प्रदर्शित की। इसका असर यूसिल के कई डिपार्टमेंट में देखने को मिलेगा। हड़ताल का नेतृत्व झामुमो के जिला संयोजक प्रमुख सह मजदूर नेता बाघराय मार्डी कर रहे है।  
क्या है मजदूरों की आठ सूत्री मांग

ठेका मजदूरों के आठ सूत्री मांगों में मृतक कर्मचारी रांबे सोरेन के आश्रित व मृतक जून माहली के आश्रित को अविलंब नौकरी, ठेका कर्मी मृतक अजय मुर्मू की मृत्यु तिथि सुधार कर डेथ क्लेम इंश्योरेंस उपलब्ध कराने, ठेका कर्मी मृतक दारासिंह नायक की तारीख सुधार कर डेथ क्लेम देने, विस्थापित परिवारों की नियुक्ति सूची (13–24 नंबर) को तुरंत प्रभाव से जारी कर नियुक्ति देने, इएल भुगतान और छुट्टी कटौती पर रोक लगाई लगाने, कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों में सुधार, दुर्घटना में मृतक के आश्रित को तत्काल नौकरी, ठेका कर्मियों की समस्याओं का स्थायी समाधान सम्मिलित है।
इन कार्यों पर पड़ेगा असर

यूसिल में ठेका मजदूरों के हड़ताल पर चले जाने के कारण  यूरेनियम अयस्क ढुलाई, सफाई व्यवस्था, मिल संचालन सहित कई अहम कार्य पूरी तरह से प्रभावित होने की संभावना व्यक्त किया जा रहा है। इससे प्रबंधन के समक्ष भी कई तरह की परेशानी खड़ी होगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
151712

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com