deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

हिमाचल में शिक्षकों के 1500 पद भरेंगे, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया, सीधी भर्ती से कुल 3101 पद भरने की तैयारी

LHC0088 2025-10-4 19:06:27 views 1246

  हिमाचल प्रदेश में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रतीकात्मक फोटो





राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Govt Teachers Recruitment, हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी जल्द दूर होगी। राज्य सरकार ने स्कूलों में शिक्षकों के 1500 पदों को भरने का निर्णय लिया है। इसमें 600 पद जेबीटी (जूनियर बेसिक टीचर) और 900 पद टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) के होंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर राज्य चयन आयोग को भेज दिया है। इन पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरा जाएगा। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि सीधी भर्ती के जरिए कुल 3101 पद भरे जाने की योजना है। पहले चरण में 1500 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया नवंबर में आरंभ होगी।


नए शैक्षणिक सत्र से पहले हो जाएगी नियुक्ति

शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ये शिक्षक उपलब्ध हो जाएं। कांग्रेस सरकार बनने के बाद शिक्षा विभाग में अब तक सात हजार पदों पर भर्ती की जा चुकी है, जिसमें चार हजार पद बैच आधार पर भरे गए हैं। तीन हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इस वर्ष के अंत तक 10 हजार पद भरने की योजना है, जबकि आउटसोर्स आधार पर भी लगभग 13 हजार पद भरे जाएंगे, जिसमें एनटीटी के छह हजार से अधिक पद शामिल हैं।


प्रधानाचार्य पद पर नियमित आधार पर होगी पदोन्नति

शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रधानाचार्य के पद पर पदोन्नति नियमित आधार पर होगी। पहले प्लेसमेंट के आधार पर प्रधानाचार्य की नियुक्ति की जाती थी। विभाग ने लगभग दो हजार प्लेसमेंट पदोन्नतियों को नियमित किया है। राज्य लोक सेवा आयोग में इस संबंध में डीपीसी की बैठक हो चुकी है, जिसमें कुछ आपत्तियां उठाई गई हैं। इन आपत्तियों को शीघ्र दूर किया जाएगा।



एसएमसी शिक्षकों को पांच प्रतिशत सीमित सीधी भर्ती (एलडीआर) कोटे के तहत नियमित किया जाएगा। कंप्यूटर शिक्षकों की नियमितीकरण प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी।
स्कूल कांप्लेक्स प्रणाली पर जल्द होगी बैठक

शिक्षा मंत्री ने बताया कि सरकार ने स्कूल कांप्लेक्स प्रणाली को लागू किया है, जिसका कुछ शिक्षक विरोध कर रहे हैं। इस पर जल्द ही बैठक की जाएगी। 100 सरकारी स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध किया जाएगा, और जो नियमों का पालन नहीं करेंगे, उनके स्थान पर अन्य स्कूलों को शामिल किया जाएगा।  


विश्व बैंक की परियोजना से होगा स्कूलों में मरम्मत कार्य

प्राकृतिक आपदा से 50 करोड़ से ज्यादा का नुकसान शिक्षा विभाग को हुआ। काफी स्कूल प्रभावित हुए हैं। मंडी में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। पहले चरण में 16 करोड़ की राशि जारी की है। विश्व बैंक की परियोजना है, उससे भी इन स्कूलों में मरम्मत कार्य किया जाएगा। जो स्कूल बच जाएंगे उनके लिए वर्ष 2026-27 का बजट में प्रविधान किया जाएगा।  


बहाल नहीं होंगे छात्र संघ चुनाव

छात्र संगठन एससीए चुनाव की बहाली को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार अपने निर्णय पर अडिग है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं किए जाएंगे। कांग्रेस सरकार के समय छात्र संघ चुनाव पर प्रतिबंध लगाया गया था। उसके बाद भाजपा की सरकार सत्ता में आई। उन्होंने भी इस पर निर्णय नहीं बदला। यह निर्णय आगे भी जारी रहेगा।
शिक्षा विभाग में शिक्षक व गैर शिक्षकों के 18,809 पद रिक्त

शिक्षा विभाग में शिक्षक व गैरशिक्षकों के कुल 1,00,976 पद सृजित हैं। इनमें 18,809 पद रिक्त हैं। सबसे ज्यादा जेबीटी शिक्षकों के 3874 पद रिक्त हैं। प्रधानाचार्यों के भी 825 पद रिक्त हैं।   



  • विषय    सृजित    रिक्त
  • अंग्रेजी    2211    272
  • हिंदी    2019    326
  • आइपी    1804    1007
  • टीजीटी नान मेडिकल    5167    473
  • टीजीटी कला    8492    344
  • टीजीटी मेडिकल    3066    282
  • शारीरिक शिक्षक    4455    1216
  • शास्त्री    5034    837
  • जेबीटी    20116    3874


यह भी पढ़ें- हिमाचल के स्कूलों में कॉम्पलैक्स सिस्टम से बढ़ी प्रधानाचार्यों की जिम्मेदारी, फील्ड में करेंगे निरीक्षण, अतिरिक्त शक्तियां दी



यह भी पढ़ें- Himachal News: हमीरपुर के सरकारी स्कूल में शारीरिक शिक्षक ने पीटे खेलों में भाग लेने जा रहे छात्र, थाने पहुंचा मामला
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
68602