deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

यूपी के इस जिले के 50 हजार किराएदार जमा नहीं कर रहे SIR के फॉर्म, अब लिस्ट तैयार कर रहा विभाग

Chikheang 2025-12-3 10:06:49 views 419

  



जागरण संवाददाता, आगरा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। नौ विधानसभा क्षेत्रों के 50 हजार किरायेदार ऐसे हैं जो गणना प्रपत्र जमा नहीं कर रहे हैं। बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) इनके यहां दो से तीन बार हो गए हैं। ऐसे मतदाताओं की अलग से सूची तैयार हो रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बीएलओ ने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी है। अधिकारियों की टीम जल्द ही ऐसे किरायेदारों के घर जाकर फार्म जमा न करने की ठोस वजह जानेगी और निस्तारण करने का प्रयास करेगी। 50 हजार में आगरा उत्तर, दक्षिण, आगरा कैंट, ग्रामीण और एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के सबसे अधिक मतदाता हैं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान ने बताया कि बीएलओ से लगातार फीडबैक लिया जा रहा है। बड़ी संख्या में किराएदार प्रणना पत्र जमा नहीं कर रहे हैं। बीएलओ द्वारा इन्हें समझाया भी जा रहा है। जिस पर कई किराएदारों ने फार्म जमा किए। कुछ किरायेदारों ने बताया कि उनका नाम पूर्व में एक बूथ में दर्ज है। ऐसे में दूसरी जगह के लिए आवेदन नहीं कर रहे हैं। ऐसे किराएदारों को डुप्लीकेट मतदाता की श्रेणी में रखा जा रहा है। वर्तमान में जिले में 3696 बूथों में कुल 36 लाख मतदाता हैं।

इन नंबरों पर करें शिकायत :हेल्प लाइन नंबर, 1950
जिलास्तरीय टेलीफोन नंबर, 0562-2250170

निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) के मोबाइल नंबर
विधानसभा क्षेत्र अधिकारी सूची

  
    विधानसभा क्षेत्र अधिकारी का नाम मोबाइल नंबर
   
   
   एत्मादपुर
   सुमित सिंह
   9454417667
   
   
   आगरा कैंट
   रजत वर्मा
   9454417662
   
   
   आगरा दक्षिण
   दिव्या सिंह
   9454419019
   
   
   आगरा उत्तर
   विनोद कुमार
   9454417663
   
   
   आगरा ग्रामीण
   सचिन राजपूत
   945441719027
   
   
   फतेहपुरसीकरी
   नीलम तिवारी
   9454417670
   
   
   खेरागढ़
   ऋषि राव
   9454417669
   
   
   फतेहाबाद
   स्वाति शर्मा
   9454417668
   
   
   बाह
   संतोष शुक्ला
   9454417666
   

लोकतंत्र के कर्मयोगी

खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 94 के सभी मतदाता पूर्व माध्यमिक विद्यालय कंपोजिट चंदसौरा कमरा नंबर एक में मतदाता होता है। कालका प्रसाद बीएलओ हैं। इस बूथ में 689 मतदाता हैं। बीएलओ कालका प्रसाद ने बताया कि जितना लोग कार्य को कठिन समझ रहे हैं। उतना नहीं है। सिर्फ गणना प्रपत्र को अच्छी तरीके से पढ़ने की जरूरत है। अधिकारियों ने जो बताया उसका पालन होना चाहिए। हर दिन सुबह और शाम को मतदाताओं से संपर्क किया और फार्म भरवाए जमा करवाए।

खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 106 के बीएलओ जितेंद्र सिंह हैं। प्राथमिक विद्यालय डोडा के कमरा नंबर दो में 647 मतदाता हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सभी मतदाताओं को चिह्नित किया गया। कुछ मतदाताओं का निधन हो चुका था। ऐसे मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। वर्ष 2003 में जो भी मतदाता थे। उनके नाम वर्तमान सूची से मिलाए गए। नए मतदाताओं से दस्तावेज लिए गए। प्रत्येक मतदाता की जांच की गई और फार्म भरवाए गए। फार्म की वापसी भी सुनिश्चित की गई।



प्रत्येक मतदाता को अनिवार्य रूप से गणना प्रपत्र भरना चाहिए। अगर दस्तावेज मांगे गए हैं तो इन्हें भी देने में देरी नहीं करनी चाहिए। निर्वाचन आयोग द्वारा यह कदम फोटोयुक्त मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाने के लिए किया जा रहा है। इसमें हर किसी के सहयोग की जरूरत है।
यमुनाधर चौहान, उप जिला निर्वाचन अधिकारी

जिन मतदाताओं के गणना प्रपत्र भर गए हैं। उन्हें बीएलओ को फोन कर फार्म ले जाने की जानकारी देनी चाहिए। फार्म भरकर जमा करने में देरी न करें। आपका यह प्रयास लोकतंत्र को मजबूती देगा। समझदार बनें और फार्म जल्द जमा करें।
जीएम खान, कर्नल (सेवानिवृत्त)


सराहनीय कार्य करने वाले बीएलओ हुए सम्मानित

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सराहनीय कार्य करने वाले बीएलओ को मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया गया। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कहा कि बीएलओ के प्रयास और मेहनत से ही यह कार्य तेजी से हो रहा है। सम्मानित होने वाले बीएलओ में एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 146 की सहायक अध्यापक आरती सिंह, आगरा कैंट विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 22 के बीएलओ रूप किशोर, आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 206 की बीएलओ प्रिया कुमारी, आगरा उत्तर विस क्षेत्र के बूथ नंबर 381 की बीएलओ गौरी शर्मा, खेरागढ़ विस क्षेत्र के बूथ संख्या 198 के अनन कुमार, फतेहाबाद के बूथ नंबर 353 के राजकुमार, बाह विधानसभा के बूथ नंबर 260 के नृपति सिंह शामिल हैं। इन सभी ने 100 प्रतिशत डिजिटलाइेशन का कार्य पूर्ण कर लिया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

No related threads available.

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
132076
Random