search

दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून हाइवे से खजूरी चौक को राहत, कम हुई वर्षों पुरानी जाम की समस्या

Chikheang 2025-12-3 08:06:02 views 1235
  

खजूरी के पास दिल्ली-सहारनपुर देहरादून हाईवे 709बी। जागरण



जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। दिल्ली सहारनपुर देहरादून हाइवे के खुल जाने से खजूरी चौक की वर्षों पुरानी जाम की समस्या कम हो गई है। जाम से निजात मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। यहां जाम में फंसकर लोगों का आधे से एक घंटा रोजाना खराब होना तय था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हालात यह थे कि यहां लोग आने से कतराते थे। जाम को खत्म करने के लिए कई बार धरने प्रदर्शन हुए। नेताओं ने तमाम दावें किए। लेकिन अब जाकर लोगों को राहत मिली है।
नहीं थी रेड लाइट

खजूरी चौक पर चार तरफ का ट्रैफिक मिलता है। सोनिया विहार, उस्मानपुर पुश्ता, भजनपुरा व खजूरी से ट्रैफिक आता है। चौक पर गोचक्कर बना हुआ है। चौक पर अवैध रेहड़ी पटरी, आटो व ई-रिक्शों के कारण सड़क पर जाम लगता था। यहां कोई रेडलाइट नहीं थी। इस वजह से भी गोलचक्कर पर यातायात जाम हो जाता था।

खजूरी चौक के ऊपर ही एनएचएआइ ने एलिवेटेड रोड बनाया है। करावल नगर से किसी को अगर गीता कालोनी व पुरानी दिल्ली जाना है तो वह एलिवेटेड रोड से होते हुए गीता कालोनी जा रहा है। यहा से गीता कालोनी फ्लाईओवर से पुरानी दिल्ली।

इस तरह से अगर कोई मयूर विहार से आ रहा है और उसे लोनी, सभापुर व करावल नगर जाना है तो वह एलिवेटेड रोड से जा रहा है। इससे पहले उन्हे पुश्ता रोड से जाना पड़ता था। खजूरी चौक पर जाम में फंसना पड़ता था। अब उनके रास्ते में चौक नहीं पड़ रहा है।
विपरीत दिशा मे दौड़ रहे वाहन

दिल्ली सहारनपुर देहरादून हाइवे पर वाहन विपरीत दिशा में बेलागाम होकर दौड़ रहे हैं। कोई उन्हें रोकने वाला नहीं है। हाइवे पर बकायदा सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। हाइवे पर दिल्ली यातायात पुलिस की मुस्तैदी बिल्कुल नहीं है। वाहन चालक यातायात नियमों का जमकर उल्लंघन कर रहे हैं, लेकिन पुलिस को कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा है।

हाइवे पर ई-रिक्शा, आटो, साइकिल व रेहड़ी तक चल रहे हैं। जो वाहन विपरीत दिशा में चल रहे है, वह अपने साथ ही दूसरे के जीवन को भी खतरे में डाल रहे हैं। इस हाइवे पर पिछले दो दिनों में दो सड़क हादसे हो गए हैं, जिसमें तीन लोग घायल हो चुके हैं।

सिर्फ विपरीत दिशा की वजह से। दिन हो चाहे रात दोनों वक्त नियमों का उल्लंघन हो रहा है, वाहन चालकों में यातायात नियम तोड़ने पर किया कार्रवाई होगी इसका कोई खौफ नहीं है। हाइवे पर गति 85 प्रति किलोमीटर तय की गई है, लेकिन इससे ज्यादा गति में वाहन चल रहे हैं।

यातायात नियमों के टूटने के वीडियो दिल्ली यातायात पुलिस उपायुक्त सतीश कुमार को वाट्सएप पर शेयर करके पुलिस का पक्ष पूछा गया। लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153108

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com