search

फ्यूल स्टेशन पर हुई दादी से मुलाकात और युवक ने लॉटरी में जीता 1 मिलियन डॉलर; आखिर कैसे हुआ ये चमत्कार?

Chikheang 2025-12-3 04:37:32 views 1262
  

फ्यूल स्टेशन पर हुई दादी से मुलाकात और युवक ने लॉटरी में जीता 1 मिलियन डॉलर (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के इलिनॉय में रहने वाले एक शख्स ने 1 मिलियन डॉलर (करीब 9 करोड़ रुपये) की पावरबॉल लॉटरी जीती है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि वह अपनी इस बड़ी जीत का पूरा श्रेय अपनी दादी को दे रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इलिनॉय लॉटरी के मुताबिक, विजेता ने खुद को \“Grandma is My Lucky Charm\“ कहा और बताया कि उसकी किस्मत उस दिन बदली जब वह अचानक एक फ्यूल स्टेशन में अपनी दादी से टकरा गया। यह मुलाकात उसके लिए शुभ साबित हुई और थोड़ी ही देर बाद उसने जो पावरबॉल टिकट खरीदा, वह 1 मिलियन डॉलर का विजेता निकला।
कैसे मिली दादी

विजेता ने बताया कि उस दिन 240 मिलियन डॉलर जैकपॉट की ड्रॉ थी, लेकिन वह देर तक काम करता है। इसलिए लंच ब्रेक में जल्दी से टिकट खरीदने निकल गया। फ्यूल स्टेशन पहुंचकर उसने एक कार देखी जो उसे अपनी दादी की लगी। अंदर गया तो देखा कि वही थीं, काउंटर पर बिलिंग कर रही थीं। उसने कहा, “वह दौड़कर आईं और मुझे गले लगा लिया। मुझे लगा आज मेरा दिन अच्छा होने वाला है।“

उसने 11 अक्टूबर की ड्रॉ के लिए टिकट खरीदा। उसके टिकट पर 13, 16, 18, 20 और 27,ये पांचों नंबर बिल्कुल मैच हो गए। इससे उसे 1 मिलियन डॉलर मिले। इसी टिकट की एक और लाइन में उसने 4 डॉलर भी जीते।

उसने कहा, “मैंने दादी को तुरंत फोन किया। उन्होंने पूछाक्या तुम्हें पक्का भरोसा है कि तुम जीत गए हो?“ विजेता ने बताया कि उसने खुद ऑनलाइन जाकर नंबर चेक किए और सब मैच निकले, बस पावरबॉल नंबर अलग था।
दादी को भी देगा पैसे

विजेता ने बताया कि वह अपनी जीत में से कुछ हिस्सा दादी को जरूर देगा क्योंकि वह उसकी \“लकीचार्म\“ हैं।इसके साथ ही उसने कहा कि वह अपने लिए एक नई कार भी खरीदेगा।

एयरपोर्ट्स पर चेक-इन सिस्टम ठप, कई फ्लाइट्स में देरी; एअर इंडिया ने बयान किया जारी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168721