search

Dehradun: बोसान क्षेत्र में यमुना नदी में फंसे तीन व्यक्ति, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

cy520520 2025-12-3 04:37:27 views 1250
  

बोसान क्षेत्र में यमुना नदी में फंसे तीन व्यक्तियों को निकाली एसडीआरएफ की टीम।



जागरण संवाददाता, विकासनगर : कटापत्थर के पास बोसान क्षेत्र में यमुना नदी में फंसे तीन व्यक्तियों को एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया। पूरा मामला अवैध खनन से जुड़ा है।

बताया जाता है कि मंगलवार को तीनों व्यक्ति ट्रैक्टर ट्राली लेकर अवैध खनन के सिलसिले में नदी में गए थे। इसी बीच वे ट्रैक्टर ट्राली समेत तेज धारा में फंस गए। सूचना के आधार पर मौके पर एसडीआरएफ की टीम देर शाम पहुंची। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अपर उपनिरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम ने नदी के बीच फंसे तीनों व्यक्तियों को नदी से बाहर निकाला। रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों में कोठी बूंदी निवासी 35 वर्षीय केदार पुत्र मंटू्, बोसान निवासी 23 वर्षीय मनीष पुत्र मुन्ना सिंह और 18 वर्षीय अनिल पुत्र मुन्ना सिंह के रूप में हुई। जान बची तो तीनों ने राहत की सांस ली।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164139