deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

यूपी के इस जिले में दौड़ेंगी ई-बसें, प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद RM को दिए रूट बदलने के निर्देश

deltin33 2025-12-3 03:37:19 views 993

  



जागरण संवाददाता, अलीगढ़। देहात की जगह अब ई-बसें शहर में चलेंगी। इसका निर्णय मंगलवार को नगरीय परिवहन बोर्ड की मंडलायुक्त संगीता सिंह की अध्यक्षता में बैठक में लिया गया है। साथ ही परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को नगरीय सीमा में ई-बसों के रूट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। शहर में बसों के चलने यात्रियों को अब अधिक बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बीस मिनट के अंतराल में यात्रियों को बसें मिलेंगी। इसके लिए शहर में शहर में 26 ठहराव स्थल बनाए जाएंगे।

शहर के लिए नगर विकास विभाग द्वारा भेजी गईं ई-बसें अभी तक देहात चल चल रहीं थीं। देहात तक बसों के चलने के कारण यात्रियों को एक से डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ता था। यात्रियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए दैनिक जागरण ने 29 नवंबर के अंक में शीर्षक देहात की बजाय अब शहर में ही दौड़ेंगी ई-बसें, नहीं करना पड़ेगा इंतजार प्रमुखता से छापा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नगर में ही बस चलाने के दिए थे निर्देश

नगरीय परिवहन निदेशालय के संयुक्त निदेशक जयदीप वर्मा ने नगर में ही बस चलाने के निर्देश दिए थे। साथ ही कहा है कि बसों की समय सारिणी इस तरह बनाई जाए कि यात्रियों को 15 से 20 मिनट के अंतर पर ठहराव स्थल से बसें मिलें। विशेष बात यह है कि अभी तक बसें बसें सारसौल से इगलास, अकराबाद, जलाली, खैर, अतरौली व गभाना तक चल रही हैं। इस कारण यात्रियों को एक घंटे तक इंतजार करना पड़ता था।

इसको लेकर मंगलवार को नगरीय परिवहन बोर्ड की बैठक कमिश्नरी सभागार में मंडलायुक्त संगीता सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें देहात की जगह शहर में ही ई-बसों के चलाने का निर्णय हुआ है। ताकि मनमाने रूटों पर चल रहे ई-रिक्शाओं पर अंकुश लग सके। मंडलायुक्त ने परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र कुमार वर्मा को नगरीय सीमा में शहर के अंदर ई-बसों के रूट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। नए रूट तैयार होने के बाद शहर में शीघ्र ही ई-बसें चलने लगेंगी। इसके नगर निगम के अधिकारियों को चिन्हित किए जा चुके ठहराव स्थलों का शीघ्र ही निर्माण करने के निेर्देश दिए हैं। ताकि शहरवासियों को इसका लाभ मिल सके।

तीन वर्ष पहले शुरू हुआ था ई-बसों का संचालन

नगर विकास विभाग की ओर से शहर में 17 जनवरी वर्ष 2022 में शहर में 10 ई-बसों का संचालन शुरू किया गया था। यात्रियों की बढ़ती संख्या के बाद शासन की आेर से 15 ई-बसें और भेज दी गई। जनप्रतिनिधियों की मांग पर बसों का संचालन शहर के साथ- साथ तहसील तक कर दिया गया। वर्तमान में बसें सारसौल से इगलास, अकराबाद, जलाली, खैर, अतरौली व गभाना तक चल रही हैं। विशेष बात यह है कि वर्ष 2022 में छह लाख 50 हजार यात्रियों ने यात्रा की। 2023 में यात्रियों की संख्या बढ़कर सात लाल हो गई। 2024 में आठ लाख 40 हजार यात्रियों ने यात्रा की। वर्ष 2025 में अब तक आठ लाख 60 हजार यात्री यात्रा कर चुके हैं। वातानुकूलित माहौल में यात्रियों की संख्या में निरंतर बढ़ोत्तरी होती जा रही है।

शहर में इन जगहों पर होगा ठहराव

फलमंडी, सारसौल पुलिस चौकी, टीवीएस चौराहा, मेलरोज, तहसील तिराहा, मसूदाबाद, रेलवे स्टेशन, गांधी पार्क, मदार गेट, सासनी गेट, ग्रीन लैंड फार्म, अलीगढ़ इंजीनियरिंग कालेज, मथुरा बाइपास, आसना चौकी, नौदेवी मंदिर, नौरंगाबाद, एटा चुंगी, धनीपुर मंडी, गंगा पैलेस, छर्रा न्यू बस स्टैंड, दुबे का पड़ाव, गांधी नेत्र चिकित्सालय, किशनपुर, क्वार्सी, पीएसी।

यह रहेगा रूट

  • खेरेश्वर से पनैठी
  • महरावल से हरदुआगंज
  • सूतमील से बौनेर
  • सासनी गेट से मेडिकल
  • हस्तपुर से हरदुआगंज
  • आगरा कट से मेडिकल बस
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

710K

Threads

0

Posts

2210K

Credits

administrator

Credits
228159