search

पाकिस्तान के झूठे दावों की खुली पोल, श्रीलंका की मदद की आड़ में खेल रहा गंदा खेल; भारत ने कर दिया बेनकाब

LHC0088 2025-12-3 02:38:00 views 1246
  

पाकिस्तान के झूठे दावों की खुली पोल श्रीलंका की मदद की आड़ में खेल रहा गंदा खेल (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने मंगलवार को पाकिस्तान के उस आरोप को सख्ती से खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि श्रीलंका के लिए मानवीय सहायता लेकर जाने वाले पाकिस्तानी विमान को भारतीय एयरस्पेस इस्तेमाल करने की मंजूरी नहीं दी गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

MEA ने इस दावे को बेतुका और भारत-विरोधी झूठ फैलाने का नया प्रयास बताया। मंत्रालय ने साफ कहा कि पाकिस्तान की ओर से लगाई गई सभी बातें बिना आधार हैं।
चार घंटे में मिला क्लियरेंस

विदेश मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से ओवरफ्लाइट क्लियरेंस का अनुरोध 1 दिसंबर (सोमवार) दोपहर 1 बजे भारत के उच्चायोग (इस्लामाबाद) को मिला था। मानवीय सहायता की तात्कालिकता को देखते हुए यह अनुरोध उसी दिन तेजी से प्रक्रिया में लिया गया। भारत ने बताया कि मंजूरी इसी दिन शाम 5:30 बजे पाकिस्तानी पक्ष को दे दी गई।

मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि भारत श्रीलंका के लोगों की मदद हर संभव तरीके से जारी रखेगा। यह भी कहा गया कि पाकिस्तान के कुछ मीडिया समूह गलत प्रचार कर रहे हैं और झूठी बातें फैला रहे हैं।
भारत का स्पष्ट रुख

मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया था कि पाकिस्तान का अनुरोध महज चार घंटे में मंज़ूर किया गयाजो न्यूनतम समय है। उन्होंने कहा कि यह कदम भारत ने पूरी तरह मानवता के आधार पर उठाया है, जबकि पाकिस्तान ने भारतीय एयरलाइनों को अपने एयरस्पेस में उड़ान भरने पर रोक लगा रखी है।

सूत्रों ने यह भी कहा कि भारत के एयरस्पेस संबंधी फैसले तकनीकी, सुरक्षा और प्रक्रिया के आधार पर होते हैं, राजनीतिक नहीं। उन्होंने दोहराया कि सभी ओवरफ्लाइट या ट्रांजिट अनुरोध तय अंतरराष्ट्रीय नियमों और प्रक्रियाओं के मुताबिक ही निपटाए जाते हैं।

जेल में बदतर हालत में हैं इमरान खान... पूर्व पाक पीएम की बहन का मुनीर पर निशाना; मुलाकात के बाद खोले कई राज
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166566