search

यहां बन रही न्यू कानपुर सिटी, इस योजना को तीन चरण में लाने की तैयारी, जानें क्या है खास

LHC0088 2025-12-3 00:38:11 views 1188
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। न्यू कानपुर सिटी योजना को अब तीन चरण में लाने की तैयारी केडीए कर रहा है। मास्टर प्लान न पास होेने के कारण 36हेक्टेयर व्यावसायिक जमीन आवासीय में भू- परिवर्तन नहीं हो पाया है। इसके कारण रियल एस्टेट अधिनियम (रेरा) से भी पूरी योजना की स्वीकृति नहीं मिल पायी। वहीं 153.13 हेक्टेयर जमीन में 89.69 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण होनी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

अभी तक सिर्फ 60 हेक्टेयर ही जमीन अधिग्रहित हो पायी है। इसके तहत 50-50 हेक्टेयर में तीन फेस में योजना लाने का खाका तैयार हो रहा है। तीन माह में पहला चरण लाने में अमला जुट गया है। इसके लिए रेरा में योजन स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा है। साथ ही योजना में विकास कार्य कराने के लिए टेंडर कराए जा रहे है।

  

मैनावती मार्ग से सिंहपुर और सिंहपुर से कल्याणपुर के बीच में केडीए न्यू कानपुर सिटी योजना ला रहा है। पहले 153.13 हेक्टेयर में योजना आ रही थी अब 50 हेक्टेयर की तीन फेज में योजना लायी जा रही है। केडीए के मुख्य नगर नियोजक मनोज कुमार ने बताया कि मास्टर प्लान न पास होने के कारण न्यू कानपुर सिटी योजना में आने वाली 36 हेक्टेयर व्यावसायिक जमीन अभी तक आवासीय के रूप में भू परिवर्तन नहीं हो पाया है। इसके लिए तीन चरण में योजना लाने की तैयारी हो रही है। रेरा में स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।

  

यह होंगे कार्य


ग्रुप हाउसिंग प्लाट, स्कूल, नर्सिंगहोम, सबस्टेशन होटल, शापिंग माल, मल्टीलेवल पार्किंग व कन्वेंशन सेंटर भी विकसित होगे। ग्रीनएरिया के साथ ही सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी निर्माण कराया जाएगा।

  
योजना का हाल

  • योजना शुरू हुई - वर्ष 1996
  • गांव - संभलपुर, गंगपुर चंकबदा, सिंहपुर कछार, हिंदूपुर व बैरी अकबरपुर
  • जमीन - 153.31 हेक्टेयर
  • केडीए की जमीन - 56.11 हेक्टेयर
  • ग्राम समाज की जमीन - 8.05 हेक्टेयर
  • किसानों की - 89.69 हेक्टेयर
  • जमीन अभी तक अधिग्रहीत - 60 हेक्टेयर
  • अब तक मुआवजे में धन दिया - 300 करोड़
  • अधिग्रहण के लिए शासन ने दिए - 150 करोड़
  • केडीए बोर्ड ने दिए - 150 करोड़
  • केंद्र सरकार ने विकास के लिए दिए - 183.5 करोड़ रुपये
  • विकास कार्य कराए जा रहे - दो सौ करोड़ रुपये से
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166561