search

काजीपेट-बल्हारशाह सेक्शन में ट्रिपलिंग कार्य के कारण 26 जनवरी से 27 दिनों तक चक्रधरपुर मंडल की 7 ट्रेनें रद

deltin33 2025-12-2 23:38:05 views 670
  

फाइल फोटो।



जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। साउथ सेंट्रल रेलवे के काजीपेट-बल्हारशाह सेक्शन में तीसरी लाइन (पैच ट्रिपलिंग) निर्माण कार्य तथा मंदमारि स्टेशन पर प्री-एनआई और एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली सात ट्रेनों का परिचालन 26 जनवरी से 22 फरवरी 2026 तक विभिन्न तिथियों में रद कर दिया है। इसके अलावा, 13 फरवरी को दरभंगा से खुलने वाली 17008 दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस को 75 मिनट देरी से रवाना (रिशेड्यूल) किया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें   रेलवे ने बताया कि ट्रेनों के रद होने से बिहार, झारखंड,  ओडिशा और छत्तीसगढ़ के हजारों यात्रियों को  दिक्‍कतों का सामना करना  पड़ेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए उन्हें यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।   
इन तिथियों में ये ट्रेनें रद रहेंगी   07005  चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल रद  तिथि: 26 जनवरी, 02 फरवरी, 09 फरवरी 2026   07006  रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल रद  तिथि: 29 जनवरी, 05 फरवरी, 12 फरवरी 2026   03253  पटना-चर्लपल्ली स्पेशल रद  तिथि: 26, 28 जनवरी तथा 02, 04, 09, 11 फरवरी 2026   07255  चर्लपल्ली-पटना स्पेशल रद  तिथि: 28 जनवरी, 04 फरवरी, 22 फरवरी 2026   07256  पटना-चर्लपल्ली स्पेशल रद  तिथि: 30 जनवरी, 06 फरवरी, 13 फरवरी 2026   07051  तिरुपति-रक्सौल स्पेशल रद  तिथि: 31 जनवरी एवं 07 फरवरी 2026   07052  रक्सौल-तिरुपति स्पेशल रद  तिथि: 03 और 10 फरवरी 2026
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477614