search

Bokaro News: पॉश इलाके में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, कोलकाता की महिला के साथ युवक गिरफ्तार

deltin33 2025-10-4 15:36:16 views 1246
  बोकारो की पॉश कॉलोनी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़। फोटो जागरण





जागरण संवाददाता, बोकारो। शहर की सबसे संभ्रांत कॉलोनी में शुमार बोकारो के को-ऑपरेटिव कॉलोनी के प्लॉट संख्या 155 में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।

पुलिस ने एसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। गुरुवार को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त पते पर लंबे समय से अवैध देह व्यापार का धंधा चल रहा है।

सूचना के आधार पर टीम गठित कर छापेमारी की गई, जहां से एक पुरुष और एक महिला को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया।



पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला का नाम निखत परवीन (26 वर्ष) है, जो खिदिरपुर कोलकाता की रहने वाली है। वहीं, युवक की सनी कुमार के रूप में हुई है, जो कि आवास संख्या 155 में रहता है।

बीते कई माह से इस बात की सूचना पुलिस को मिल रही थी कि यहां बाहर से लड़कियों को लाया जाता है और देह व्यापार का धंधा चलता है। गिरफ्तार युवक ने पुलिस को बताया कि वह कोलकाता एवं अन्य स्थानों से लड़कियों को बुलाता था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



यह जानकारी सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने दी है। उनके साथ छापेमारी दल में थाना प्रभारी सुधीर कुमार दास के नेतृत्व में कुल दस पुलिसकर्मी शामिल थे।

पुलिस की इस टीम की सतर्कता से बोकारो की इस पॉश कॉलोनी में लंबे समय से चल रहे इस गंदे धंधे का पर्दाफाश हो सका।
आपत्ति जनक सामान हुआ बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से कंडोम, मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद हुए। जांच में सामने आया कि उक्त घर को देह व्यापार के लिए किराए पर लिया गया था।



पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला अन्य महिलाओं को भी देह व्यापार में लाने का काम करती थी और ग्राहकों से पैसे वसूलती थी। इस धंधे में पकड़ा गया युवक भी दलाली करता था।

यह गिरोह लंबे समय से संचालित हो रहा था और आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी महिला खुद भी ग्राहकों को उपलब्ध कराती थी और इस धंधे से होने वाली कमाई को आपस में बांटते थे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521