search

UP Weather: पश्चिम यूपी में लगातार गिर रहा तापमान, इस जिले ने तो 10 सालों का तोड़ दिया रिकॉर्ड

Chikheang 2025-12-2 20:07:55 views 1241
  



जागरण संवाददाता, मेरठ। जनपद में रात के तापमान में खासी गिरावट हुई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 10 सालों के अंतराल में एक दिसंबर को जनपद में इतना कम तापमान कभी नहीं दर्ज किया गया। यह अवधि और लंबी भी हो सकती है। यह प्रदेश में दूसरा सबसे कम तापमान रहा। वहीं बिजनौर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शनिवार को रात का तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। सुबह के समय लोग ने कंपकंपी महसूस की। पिछले 24 घंटे की तुलना में तापमान में 5.4 डिग्री की कमी रिकार्ड की गई। अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बिना पश्चिम विक्षोभ के इतने कम तापमान से मौसम विद भी हतप्रभ है। दिल्ली सफदर जंग में भी न्यूनतम तापमान 5.7 रिकार्ड किया गया।

उत्तर पश्चिम हवाओंं के चलने से मेरठ और आसपास के क्षेत्रो में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वरिष्ठ फिजीशियन डा. विश्वजीत बैंम्बी ने बताया कि रात में ठंड बढ़ने से हृदय और उच्च रक्तचाप के रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। सुबह के समय अगर उठ जाएं तो बाहर न निकलें। धूप निकलने पर ही बाहर निकलें।
यह स्थिति पूरे सप्ताह जारी रहने की संभावना है।

एक दिसंबर को न्यूनतम तापमान
वर्ष न्यूनतम तापमान

  • 2016 11.7
  • 2017 8.0
  • 2018 10.8
  • 2019 11.2
  • 2020 9.8
  • 2021 10.2
  • 2022 10.0
  • 2023 12.8
  • 2024 10.1
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168736