search

रोहतक में सड़क हादसे में 10 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

LHC0088 2025-12-2 19:38:48 views 957
  

रोहतक में सड़क हादसे में 10 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस (File Photo)



जागरण संवाददाता, रोहतक। थाना सदर पुलिस ने सड़क दुर्घटना में 10 वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में पिकअप डाला के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता प्रेम चन्द्र निवासी गांव खिड़वाली ने बताया कि वह परचून की दुकान करता है और सामान खरीदने के लिए अक्सर रोहतक जाता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

30 नवंबर को वह अपने भाई की स्कूटी एक्टिवा पर अपनी 10 वर्षीय बेटी अंशिका को साथ लेकर रोहतक जा रहा था। लगभग 11:30 बजे दिन जब वे सुंदरपुर से रोहतक के बीच दर्शन योग महाविद्यालय रजवाहे के पास पहुंचे, तभी रोहतक की ओर से आ रही पिकअप डाला के चालक ने वाहन को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए सामने से उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से प्रेम चन्द्र और उनकी बेटी सड़क पर गिर गए। गंभीर चोट लगने के कारण अंशिका की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166561