search

दरभंगा में सरकारी दर पर किसानों से नहीं खरीदी जा रही धान, उत्पाद को बेचने के लिए किसान कर रहे इंतजार

Chikheang 2025-12-2 11:07:50 views 1271
  

सरकारी दर पर धान खरीद का इंतजार कर रहे किसान। फोटो जागरण



संवाद सहयोगी, गौड़ाबौराम। प्रखंड क्षेत्र में पैक्सों की ओर से धान खरीद शुरू नहीं होने से किसान गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। चयनित पैक्सों की ओर से खरीद धीमी रहने के कारण किसानों को अपनी उपज औने-पौने दाम पर बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इससे बच्चों की पढ़ाई, खाद-बीज की खरीद तथा आने वाली रबी फसल की तैयारी पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रखंड में कुल 13 पैक्स हैं, लेकिन धान अधिप्राप्ति के लिए अब तक केवल दो पैक्स मंसारा और गोड़ा मानसिंह का चयन हो पाया है। गोड़ा मानसिंह पंचायत के मिथिलेश कुमार, सुशील प्रसाद सिंह और अरुण सिंह सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि वे कई दिनों से पैक्स पर धान बेचने की प्रतीक्षा कर रहे हैं, लेकिन खरीदारी शुरू न होने से निराशा बढ़ती जा रही है।

किसानों ने बताया कि बेमौसम बरसात से पहले ही फसल को भारी नुकसान हुआ था। अब जो थोड़ी बहुत उपज बची है, उसका भी सरकारी रेट नहीं मिल रहा। मजबूरी में व्यापारियों को सस्ते भाव पर बेचने की नौबत है। मंसारा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष उमेश यादव ने बताया कि उनके यहां धान की खरीदारी की गई है।

हालांकि, कसरौर बसौली, कसरौर बेलवारा, कसरौर करकौली, आधारपुर, नारी, बैश्य लगमा, बौराम, बगरासी समेत लगभग 11 पंचायतों में धान की खरीद शुरू न होने से किसान परेशान हैं।

किसानों ने जिला प्रशासन और सहकारिता विभाग से मांग की है कि सभी चयनित पैक्सों की प्रक्रिया जल्दी पूरी की जाए, धान खरीद पर स्पष्ट समय-सीमा तय की जाए, किसानों को सरकारी दर का लाभ बिना देरी मिले। यदि समय पर खरीद नहीं हुई तो हजारों किसान आर्थिक संकट में फंस जाएंगे।

यह भी पढ़ें- LJP-R विधायक अमित रानू को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- बिहार में बढ़ेगी CNG बसों की संख्या, समीक्षा बैठक में परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने दिए निर्देश

यह भी पढ़ें- Rohtas News: 1905 में स्थापित चीनी मिल का अब सिर्फ मुख्य भवन ही शेष, बाकी पर बस गई कॉलोनियां


प्रखंड की ओर से बाकी सभी पैक्सों का नाम जिला को चयन के लिए भेजा गया है। जल्द ही सभी चयनित पैक्सों पर धान खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। 422.25 क्विंटल धान की खरीद गोड़ा मानसिंह पैक्स एवं 422.25 क्विंटल खरीद मंसारा पैक्स पर अभी तक की गई है। दोनों पैक्सों में कैश क्रेडिट समाप्त होने से धान की खरीद रोक दी गई है। कैश क्रेडिट की व्यवस्था पूरी होते ही किसानों से पुनः धान खरीद शुरू कर दी जाएगी। -मुनि महेश सिंह, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, गौड़ाबौराम।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168709