search

गरीब कॉलोनी में नगर निगम ने प्रतिबंधित प्‍लास्टिक के खिलाफ चलाया अभियाान, दुकानदार हुए उग्र, मारपीट की कोशिश

Chikheang 2025-12-2 03:37:51 views 1193
  

आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित गरीब कालोनी में प्रशासन का विराेध करते लोग।


जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर स्थित मानगो नगर निगम ने सोमवार को आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड में प्रतिबंधित सिंगल-यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया। इसको लेकर  स्‍थानीय  लाेेग अचानक उग्र हो गए।   सुबह करीब 10:45 बजे निगम की टीम छापेमारी कर रही थी। टीम ने  सड़क पर कचरा फेंक रहे 3-4 दुकानदारों को रोका। इस दौरान उनके पास 3-4 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक पाया गया।   
सभी दुकानों की जांच की मांग करने लगे    जैसे ही अधिकारियों ने प्लास्टिक जब्त किया, एक सब्जी दुकानदार ने विरोध जताया और सभी दुकानों की जांच की मांग करने लगे। इसके बाद वही दुकानदार आसपास के अन्य दुकानदारों को बुला लाया।    देखते ही देखते 15-20 लोग जमा हो गए और छापेमारी का विरोध करने लगे। विरोध इतना उग्र हो गया कि हाथापाई और वाहन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश तक हुई।    कुछ लोगों ने मौके का फायदा उठाकर निगम वाहन से जब्त प्लास्टिक निकाल लिया। स्थिति  बिगड़ते देख निगम की टीम को पीछे हटना पड़ा।    इस दौरान नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश पर सिटी मैनेजर निशांत कुमार, सिटी मैनेजर  दिनेश्वर यादव, सफाई  पर्यवेक्षक  कृष्णाकांत और सफाई निरीक्षक राजेश सिंह की टीम इलाके में जांच कर रही थी।   
शाम को पुलिस के साथ निगम ने की कार्रवाई   सुबह के हंगामे के बाद, शाम करीब 4 बजे निगम की टीम आजादनगर पुलिस के साथ दोबारा गरीब कालोनी पहुंची। पुलिस की मौजूदगी देख दुकानदारों ने सुबह छीना गया प्लास्टिक वापस कर दिया।   कुछ दुकानदारों को पूछताछ के लिए रोका गया, लेकिन उन्होंने माफी मांगकर और भविष्य में सहयोग का भरोसा देकर  छोड़ दिया। मानगो नगर निगम ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और अधिकारियों पर हमला करने के मामले में आजादनगर थाना में अधिकारियों के खिलाफ आवेदन दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।    निगम ने कहा कि आगे इस तरह की घटनाओं पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और अभियान बिना रुकावट जारी रहेगा। मानगो नगर निगम का यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण रोकने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।    अधिकारियों ने कहा कि प्रतिबंधित सिंगल-यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर अब कोई समझौता नहीं होगा। इस अभियान के तहत पूरे नगर में निगम टीम नियमित रूप से जांच कर रही है और दुकानदारों और आम लोगों को प्लास्टिक के वैकल्पिक विकल्प अपनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।   विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
152764

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com