search

चप्पल पर थूककर चटवाया, बेल्ट से की पिटाई; यूपी में वीडियो वायरल होने के बाद चार गिरफ्तार

cy520520 2025-12-2 03:37:43 views 854
  



जागरण संवाददाता, देवरिया। युवक की बेरहमी से पिटाई कर चप्पल पर थूक कर चटवाने के मामले में कोतवाली पुलिस को आरोपितों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिल गई है।

सोमवार की शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक के पास से तमंचा बरामद किया है। आरोपितों में दो बालिग और दो नाबालिग बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सदर कोतवाली क्षेत्र के गोबराई खास के रहने वाले अभिषेक विश्वकर्मा की आसपास के कुछ मनबढ़ युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।

उसके बाद मनबढ़ युवकों ने उसे देख लेने की धमकी दी। तीन दिन पूर्व उसके दरवाजे पर मनबढ़ पहुंचे और उसे पास के बगीचे में बुलाकर ले गए और उसकी बेल्ट से बेरहमी से पिटाई की और चप्पल पर थूक कर चटवाया। इसका वीडियो बनाया और उसे रविवार की शाम प्रसारित कर दिया।

युवक की मां की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने मुखबिर लगाया और पता चला कि चारों आरोपित गांव के समीप दो अलग-अलग स्थानों पर हैं। पुलिस ने चारों को हिरासत में ले लिया। पुलिस उनसे कोतवाली में पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि चार आरोपितों को हिरासत में लिया गया है, जिसमे दो बालिग व दो नाबालिग हैं। एक आरोपित के पास से तमंचा बरामद हुआ है, आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164094