search

Kanpur Weather Update: पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं ने गिराया पारा, अब कानपुर में शीतलहर की मार

Chikheang 2025-12-2 01:39:10 views 1252
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। समुद्री तूफान दित्वा के कारण आए छिटपुट बादलों का असर उत्तर -पश्चिमी हवा की रफ्तार ने कम कर दिया है। इससे दिन और रात दोनों के तापमान में कमी आई है। सोमवार को सर्दी का असर दिन के मौसम में भी महसूस हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार ला-नीना का समुद्री मौसम भी सक्रिय हो गया है। इस साल सर्दी के मौसम में शीत लहर के दिन भी बढ़ने की संभावना है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



बादलों के आने से कानपुर और आस - पास के क्षेत्रों में बने मौसमी उतार - चढ़ाव की स्थितियां हालांकि सोमवार को भी बनी रहीं लेकिन पिछले दो दिन से उत्तर - पश्चिम से आ रही हवा की रफ्तार ने सर्दी बढ़ा दी है। मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि तीन दिन पहले से ही हवा की गति बढ़ने लगी थी लेकिन पिछले 48 घंटे से हवा की औसत गति पांच से छह किमी प्रति घंटा के आस -पास बनी हुई है। इस वजह से मौसमी बादल कम होने लगे हैं।

  

सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा है जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है जबकि न्यूनतम तापमान एक दिन पहले के 10 डिग्री से गिरकर 7.7 डिग्री पर पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.9 डिग्री कम रहा है।

  
नवंबर में सामान्य से कम रहा न्यूनतम तापमान

उन्होंने बताया कि इस साल नवंबर महीने में न्यूनतम तापमान का मासिक औसत एक से दो डिग्री तक कम रहा है। मौसम विभाग ने ला- नीना मौसमी स्थितियों के सक्रिय होने का एलान कर दिया है। इससे शीत ऋतु के दौरान शीतलहर के दिनों के बढ़ने की संभावना है। इस साल शीत लहर के दिन सात से नौ दिन तक रह सकते हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168718