search

बिहार बोर्ड 3 दिसंबर को जारी करेगा इंटर और मैट्रिक का मॉडल पेपर और प्रश्न पत्र, चेक करें जरूरी डिटेल

Chikheang 2025-12-2 00:12:39 views 821
  



जागरण संवाददाता, पटना। बिहार बोर्ड तीन दिसंबर को इंटर व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए मॉडल पेपर और मॉडल प्रश्नपत्र जारी करेगा। इंटर व मैट्रिक के सभी विषयों का मॉडल पेपर वेबसाइट https://biharboardonline.com/ पर जारी किए जाएंगे। इसके साथ साफ हो जाएगा कि इस बार भी प्रश्नों की संख्या विकल्प के तौर पर दोगुनी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इंटर व मैट्रिक 2026 की वार्षिक परीक्षा में सभी खंडों में दोगुने प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें छात्र को आधे का ही जवाब देना है। वार्षिक परीक्षा में वस्तुनिष्ठ, लघु और दीर्घ उत्तरी प्रश्न में विकल्पों की संख्या को दोगुना है। मैट्रिक में विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र 35 पेज का होगा। संस्कृत विषय का 21 पन्ने का प्रश्न पत्र होगा।

मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो जाएगी। इसमें लगभग 15 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। इंटर वार्षिक परीक्षा दो फरवरी से है। इसमें करीब 13 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। मैट्रिक में गणित के 138 प्रश्न होंगे। विज्ञान विषय में 110 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की संख्या 80 है, लेकिन छात्र को केवल 40 प्रश्नों का ही जवाब देना होगा।

लघु उत्तरीय प्रश्न 24 और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की संख्या छह रहेगी। लघु उत्तरीय 24 प्रश्नों में से भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान से आठ-आठ प्रश्न होंगे। सभी में से 4-4 का जवाब देना है।

उसी तरह से छह दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में से दो-दो प्रश्न भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान से पूछे जाएंगे। प्रत्येक विषय से एक-एक प्रश्न का जवाब देना है। 110 में से छात्रों को 55 प्रश्नों का जवाब देना है।

इंटर भौतिक विज्ञान 70 अंकों का होगा। इसमें 96 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की संख्या 70 है, लेकिन छात्र को केवल 35 प्रश्नों का ही जवाब देना होगा। खंड बी में लघु उत्तरीय प्रश्न 20 और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की संख्या छह रहेगी। लघु उत्तरीय 10 प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य होगा। छह दीर्घ उत्तरीय प्रश्न में से तीन प्रश्नों का जवाब देना अनिवार्य होगा।

सभी विषयों में परीक्षार्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय प्रश्न पढ़ने के लिए दिया जाएगा। इसके तहत 100 अंकों के परीक्षा में कुल 138 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें खंड ‘ए’ में 100 वस्तुनिष्ट प्रश्न होंगे, जिसमें किसी 50 प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168661