search

क्या जॉर्जिया में सरकार का विरोध करने पर अपने ही लोगों के ऊपर किया गया केमिकल हथियार का इस्तेमाल?

deltin33 2025-12-1 22:39:10 views 1243
  

जॉर्जिया में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जॉर्जिया में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर कथित तौर पर प्रथम विश्व युद्ध के समय के रासायनिक हथियार का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, जॉर्जिया के अधिकारियों ने पिछले साल प्रदर्शनकारियों को कुचलने के लिए “कैमाइट“ नामक केमिकल का इस्तेमाल किया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कैमाइट एक खतरनाक केमिकल है जिसका इस्तेमाल प्रथम विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस ने जर्मनी के खिलाफ किया था। इसके दीर्घकालिक प्रभावों के कारण 1930 के दशक में इसे प्रचलन से बाहर कर दिया गया था।
फैसले के खिलाफ सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी

जॉर्जिया में प्रदर्शनकारी सरकार के यूरोपीय संघ में शामिल होने के फैसले के खिलाफ सड़क पर उतरे थे। कथित तौर पर केमिकल मिले पानी की बौछार के बाद प्रदर्शनकारियों ने कई लक्षणों की शिकायत की, जैसे सांस की तकलीफ, खांसी और उल्टी।
सबूत क्या कर रहे इशारा?

बीबीसी ने रासायनिक हथियार के विशेषज्ञों, जॉर्जिया की दंगा पुलिस के बागी और डॉक्टरों से बात की है और पाया है कि सभी सबूत कैमाइट के इस्तेमाल की ओर इशारा करते हैं। जॉर्जियाई अधिकारियों ने बीबीसी की जांच के निष्कर्षों को बेतुका बताया है और कहा है कि पुलिस ने कानूनी रूप से कार्रवाई की थी।

यह भी पढ़ें: 20 लोगों को लेकर जा रहा तुर्किए का सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, जार्जिया में हुआ हादसा
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477557