search

Bihar Politics: पहली-दूसरी पीढ़ी को तो छोड़िए, इस बार तीसरी पीढ़ी के विधायक भी सदन में आ गए

Chikheang 2025-12-1 22:09:37 views 1248
  



राज्य ब्यूरो, पटना। पहली पीढ़ी की कोई बात नहीं। दूसरी पीढ़ी वाले भी बहुत हैं। 18वीं विधानसभा में तीसरी पीढ़ी की भी आमद हो गई है। इनके अलावा ऐसे विधायक भी हैं, जिनके माता-पिता भी सदन की शोभा बढ़ाते रहे हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय की पौत्री करिश्मा राय सारण के परसा से राजद की विधायक बनी हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

स्व. राय की धर्मपत्नी भी विधायक थीं। उनके पुत्र चंद्रिका राय परसा से कई बार विधायक रह चुके हैं। अबतक हुए कुल 18 चुनाव और एक उपचुनाव को जोड़ दें तो करिश्मा के रूप में स्व. दारोगा राय परिवार की यह नौंवी जीत है।

इस्लामपुर के जदयू विधायक रूहेल रंजन विधानसभा में तीसरी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उनके दादा स्व. रामशरण सिंह कांग्रेस के कद्दावर नेता थे। मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी थे। पिता स्व. राजीव रंजन इस्लामपुर के विधायक थे।

कुशेश्वर स्थान से जदयू टिकट पर जीते अतिरेक कुमार के दादा स्व. बालेश्वर राम सांसद और विधायक थे। वे केंद्र सरकार में मंत्री भी थे। अतिरेक के पिता डॉ. अशोक कुमार राज्य सरकार में मंत्री रह चुके हैं। छह बार विधायक भी रहे हैं।

भाजपा के दानापुर विधायक और कृषि मंत्री ने सोमवार को पहली बार विधायक पद की शपथ ली। वे विधान परिषद, राज्यसभा और लोकसभा के सदस्य के अलावा पटना के निगम पार्षद और डिप्टी मेयर भी रह चुके हैं।

सांसद और विधायक की संतानों में केवल राजद के तेजस्वी यादव ही नहीं हैं। नवीनगर से जदयू टिकट पर जीते चेतन आनंद के पिता आनंद मोहन सांसद-विधायक रह चुके हैं। उनकी मां लवली आनंद अभी सांसद हैं। वह दो बार विधायक भी रही हैं।

जमुई से भाजपा टिकट पर दूसरी बार जीती श्रेयसी सिंह के पिता स्व. दिग्विजय सिंह सांसद लोकसभा-राज्यसभा के सदस्य और केंद्र सरकार में मंत्री थे। श्रेयसी की मां पुतुल देवी भी बांका से सांसद रह चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: किसी की पत्नी, किसी का बेटा... विधानसभा में सियासी विरासत और सामाजिक प्रतिनिधित्व का संगम

यह भी पढ़ें- हवाई चप्पल से लेकर ऑटो रिक्शा तक, बिहार विधानसभा में नए रंग में दिखे नए विधायक
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
152578

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com