search

यूपी में कांग्रेस के नए पदाधिकारियों के लिए होगा इंटरव्यू, चिह्नित युवाओं को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी

LHC0088 2025-12-1 13:37:17 views 1256
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कांग्रेस के नए पदाधिकारियों के लिए साक्षात्कार सात दिसंबर को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में रखा गया हैं। प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की टीम टैलेंट हंट कार्यक्रम में चिह्नित किए गए युवा नेताओं का साक्षात्कार लेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सात दिसंबर को सबसे वेस्ट जोन (मेरठ) के युवाओं के साक्षात्कार रखे गए हैं। इसके बाद बृज जोन (आगरा), बुंदेलखंड जोन (कानपुर), प्रयागजोन (प्रयागराज), ईस्ट जोन (गोरखपुर) व अवध (लखनऊ) से चिह्नित युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे।

कांग्रेस ने राज्य में संगठन को और मजबूत करने तथा युवा चेहरों को आगे लाने के लिए पिछले माह से टैलेंट हंट कार्यक्रम का आयोजन किया था। सभी जिलों में आयोजित कार्यक्रम में का उद्देश्य युवा चेहरों की तलाश करना था। इन युवाओं को पार्टी सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में सदस्यता दिलाएगी और उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

अगर कोई बोलने में अच्छा है तो उसे प्रवक्ता की जिम्मेदारी और अगर कोई प्रबंधन में अच्छा है तो उसे कार्यक्रमों के प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

कुल मिलाकर पार्टी की कोशिश है कि राज्य में हर क्षेत्र के युवाओं को साथ जोड़कर संगठन को नए सिरे मजबूत किया जाए। इस साक्षात्कार के बाद पदाधिकारियों की लिस्ट में कई और नाम जोड़े जाएंगे। पार्टी कालेजों व विश्वविद्यालयों में छात्र राजनीति कर रहे युवा नेताओं को भी साथ जोड़ रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166502