search

Maharashtra: पुणे में एक शख्स पहले की प्रेमिका की हत्या, फिर कर ली आत्महत्या

Chikheang 2025-12-1 12:47:30 views 355
महाराष्ट्र के पुणे के संगमवाड़ी इलाके में एक बड़ी और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रेम संबंध में चल रहे विवाद के कारण दो लोगों की मौत हो गई। एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी और इसके बाद पिंपरी इलाके में जाकर खुद भी आत्महत्या कर ली। लड़की का नाम दिव्या नीगोते और युवा का नाम गणेश काले है।



पुलिस के अनुसार, दिव्या और गणेश दोनों पुणे के ससून अस्पताल में काम करते थे। काम के दौरान हुई पहचान बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। लेकिन पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच झगड़े बढ़ते जा रहे थे। इसी तनाव के कारण गणेश ने यह कड़ा कदम उठाया, ऐसी शुरुआती जानकारी पुलिस ने दी है।



मामला क्या है?




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/nation-anger-over-wrong-shifting-of-stray-dogs-1-lakh-letters-sent-to-supreme-court-by-speed-post-article-2297612.html]आवारा कुत्तों के गलत शिफ्टिंग पर देश का गुस्सा, SC को स्पीड पोस्ट से भेजी गई 1 लाख चिट्ठियां
अपडेटेड Dec 01, 2025 पर 7:46 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/delhi-ncr-aqi-on-december-1-air-quality-remains-poor-breathing-becomes-difficult-article-2297607.html]Delhi AQI: दिल्ली-NCR में थोड़ी राहत के बाद फिर \“गंभीर\“ लेवल पर पहुंचा AQI, सांस लेना हुआ मुहाल, विशेषज्ञों ने चेताया
अपडेटेड Dec 01, 2025 पर 7:37 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/mp-cm-mohan-yadav-marries-his-younger-son-in-a-mass-wedding-an-example-of-social-harmony-article-2297588.html]‘सामाजिक समरसता की मिसाल’, MP के CM मोहन यादव ने सामूहिक विवाह में की अपने छोटे बेटे की शादी
अपडेटेड Nov 30, 2025 पर 10:17 PM

शुक्रवार सुबह संगमवाड़ी में एक युवती का शव मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी खबर दी, जिसके बाद जांच शुरू हुई। मौके पर मिले सबूतों से शक हुआ कि दिव्या की हत्या करके गणेश वहां से भाग गया।



इसी बीच, पिंपरी इलाके में गणेश का शव भी मिला। शुरुआती जांच से पता चला कि उसने आत्महत्या की है।



पहले प्रेमिका की हत्या, फिर खुदकुशी



दिव्या पुणे की रहने वाली थी और गणेश बीड जिले का निवासी था। दोनों ससून अस्पताल में काम करते थे। कुछ दिन पहले हुए झगड़े के कारण दोनों के बीच दूरी बढ़ गई थी। इसी तनाव में पहले गणेश ने दिव्या की हत्या की और फिर खुद भी जान दे दी, ऐसी संभावना पुलिस जांच में सामने आ रही है।



पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए शव



घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोनों जगह जांच की और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए ससून अस्पताल भेज दिया। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों के बीच विवाद की असली वजह क्या थी।



शहर में इस दर्दनाक घटना से लोगों में दुख और अफसोस का माहौल है।



Haryana: शादी में गाली गलौज का विरोध करने पर एथलीट रोहित धनखड़ की पीट-पीटकर हत्या!
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
152794

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com