search

असिस्टेंट प्रोफेसर के घर से नकदी और गहने चोरी, सीमा विवाद में उलझी रही दो थानों की पुलिस, गंगानगर थाने में दर्ज हुई FIR

Chikheang 2025-12-1 11:06:50 views 1028
  



जागरण संवाददाता, मेरठ। गंगानगर थानाक्षेत्र की बद्रीनाथ धाम कालोनी में चोरों ने असिस्टेंट प्रोफेसर के बंद मकान से नकदी, गहने सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। एसएसपी के आदेश पर गंगानगर थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बद्रीनाथ धाम कालोनी निवासी आदित्य कुमार झा गाजियाबाद के एबीइएस कालेज में असिस्टेंट प्रोफेसर है। 15 दिन से उनकी पत्नी हर्षिता अपनी बेटी काश्वी के साथ मायके वाराणसी गई हुई है। तभी से उनका मकान बंद है। वह अपने भाई अधिवक्ता जगदीश के पास जत्तीवाड़ा बुढाना गेट पर रह रहे हैं। रविवार सुबह वह मकान की सफाई करने पहुंचे तो कमरों के दरवाजे खुले थे और सामान बिखरा था।

आदित्य ने बताया कि चोर बराबर में बन रहे मकान से उनके मकान की छत पर पहुंचे और जाल उखाड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद अलमारी से 50 हजार रुपये, सोने की चेन, अंगूठी, लैपटाप, एलसीडी, कीमती कपड़े, राशन समेत रसोई का पूरा सामान ले गए। उन्होंने अपने भाई को सूचना दी। भाई ने गंगानगर थाना पुलिस को सूचित किया।

गंगानगर थाना पुलिस ने मौका मुआयना के बाद घटनास्थल भावनपुर थानाक्षेत्र बताया। इसके बाद गंगानगर और भावनपुर थाना पुलिस शाम तक सीमा विवाद में उलझी रहीं। रात में पीड़ित ने भावनपुर थाने में तहरीर दी। मामला एसएसपी के संज्ञान में आया तो उन्होंने तत्काल गंगानगर थाना प्रभारी को चोरी का मुकदमा दर्ज कर राजफाश करने के आदेश दिए।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168650