search

Uttarakhand Weather: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, चार दिसंबर से पहाड़ों में वर्षा-बर्फबारी के आसार

Chikheang 2025-12-1 10:37:36 views 1055
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, देहरादून: Uttarakhand Weather Update पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से उत्तराखंड के मौसम में बदलाव आने वाला है। चार दिसंबर से पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा व ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार जताए गए हैं।
पड़ने लगी कड़ाके की ठंड

फिलहाल, प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन रातों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। न्यूनतम तापमान में भी लगातार गिरावट के चलते पहाड़ से मैदान तक सुबह और शाम ठिठुरन बढ़ गई है, जबकि दिन के समय निकल रही चटख धूप लोगों को कुछ राहत दे रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
अलाव का सहारा लेना शुरू

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में अगले दो दिनों तक मौसम के मिजाज में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं और मौसम शुष्क बना रह सकता है। इस दौरान रात के तापमान में और गिरावट आने से ठंड बढ़ सकती है। पहाड़ी जिलों में लोगों ने अलाव का सहारा लेना शुरू कर दिया है।
पश्चिमी विक्षोभ हो रहा है सक्रिय

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, चार दिसंबर से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड को प्रभावित करेगा। इसके असर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, जबकि ऊंची चोटियों पर हिमपात हो सकता है। बर्फबारी के कारण तापमान में और गिरावट आने की आशंका है, जिससे ठंड और बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें- चक्रवात दितवाह के कारण तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश, तीन लोगों की मौत; फसलों को भारी नुकसान  

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Update: ऊधम सिंह नगर की रातें मुक्तेश्वर से भी ज्यादा हो गई सर्द, पारे में आ सकती है और गिरावट
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168661