search

ओडिशा में की गई घोषणाएं 'नई बोतल में पुरानी श ...

deltin55 2025-10-3 17:05:16 views 1159

बीजद ने मोदी की घोषणाओं को बताया दिखावा, कहा- बजट की पुरानी योजनाएं दोहराई गईं  


  • ओडिशा में रोजगार और पलायन पर केंद्र को घेरा, बीजद ने उठाए सवाल
  • विकास की बजाय वादों का प्रदर्शन, बीजद ने मोदी सरकार की घोषणाओं को खारिज किया
भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के झारसुगुड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने 60,000 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की घोषणा की। हालांकि, विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) ने इन घोषणाओं को 'दिखावटी बयानबाजी' करार देते हुए तीखा हमला बोला।  




बीजद के वरिष्ठ विधायक अरुण साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से की गई घोषणाएं नई नहीं हैं, बल्कि ये पहले से ही केंद्रीय बजट का हिस्सा हैं। उन्होंने इसे 'नई बोतल में पुरानी शराब' की संज्ञा दी।  
साहू ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने जो भी घोषणा की, वह पहले से ही बजट में शामिल है। इसमें कुछ भी नया नहीं है। भाजपा को जवाब देना होगा कि क्या इनमें से कोई भी परियोजना संसद में तय राशि से अधिक की है। अगर नहीं, तो यह महज दिखावा है, जिसमें कोई दम नहीं।"  




उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री बार-बार ओडिशा का दौरा कर रहे हैं, क्योंकि भाजपा राज्य में अपनी राजनीतिक जमीन खो रही है और इसे मजबूत करने की कोशिश कर रही है।  
बीजद नेता ने ओडिशा में रोजगार के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, "एक तरफ सरकार दावा करती है कि ओडिशा में 'डबल इंजन' की सरकार है, लेकिन दूसरी तरफ राज्य के युवा रोजगार के लिए गुजरात जैसे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं। अगर सरकार वाकई विकास के लिए प्रतिबद्ध है, तो ओडिशा में ही रोजगार के अवसर पैदा किए जाने चाहिए।"  




अरुण साहू ने जोर देकर कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां पलायन को रोकने के बजाय उसे बढ़ावा दे रही हैं।  
उन्होंने यह भी कहा कि ओडिशा की जनता सरकार के वादों को भूली नहीं है और वह जवाबदेही की मांग करेगी।  
अरुण साहू ने चेतावनी दी कि जनता इन घोषणाओं के पीछे की सच्चाई को समझती है और वह केवल दिखावटी वादों से प्रभावित नहीं होगी।  
वहीं, भाजपा नेताओं ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी का दौरा ओडिशा के विकास के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।






Deshbandhu



Arun SahupoliticsPM ModiOdisha News









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1310K

Credits

administrator

Credits
135021