search

आगरा पहुंचीं 18 मेट्रो, प्राथमिक सेक्शन में 6 ट्रेनों का बिजलीघर चौराहा से TDI मॉल तक हो रहा संचालन

Chikheang 2025-12-1 10:07:04 views 637
  



जागरण संवाददाता, आगरा। गुजरात से आगरा को एक के बाद एक 18 मेट्रो मिल गई हैं। छह ट्रेनें बिजलीघर चौराहा से टीडीआइ माल फतेहाबाद रोड के मध्य पहले से ही संचालित हैं। इस तरह से शहर में कुल 24 मेट्रो हैं। आठ मेट्रो एक से दो माह में मिल जाएंगी। नई मेट्रो का संचालन कमिश्नरी स्थित डिपो में हो रहा है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं फरवरी 2026 से पांच नए मेट्रो स्टेशन जुड़ जाएंगे। इससे स्टेशनों की संख्या 11 पहुंच जाएगी। उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) द्वारा मेट्रो की गति को बढ़ाकर 60 किमी प्रति घंटा किया जाएगा। अभी मेट्रो की गति 45 किमी प्रति घंटा है।

शहर में 30 किमी लंबा मेट्रो ट्रैक बन रहा है। डेढ़ साल पूर्व छह स्टेशनों पर मेट्रो का संचालन शुरू हुआ था। आगरा को कुल 32 मेट्रो मिलनी हैं जिसमें अब तक 24 मिल चुकी है। 18 नई मेट्रो हैं। इनका परीक्षण डिपो में किया जा रहा है। यूपीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि स्टेशनों की संख्या बढ़ने के बाद मेट्रो की गति को भी बढ़ाया जाएगा।  

तेजी से बन रहा है पुल

यूपीएमआरसी द्वारा यमुना नदी पर 200 करोड़ रुपये से पुल का निर्माण किया जा रहा है। यह पुल डेढ़ साल में बनकर तैयार होगा। पुल बनने से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से कालिंदी विहार तक मेट्रो का संचालन आसानी से हो सकेगा। पुल के साइड से पानी की पाइप लाइन को भी गुजारा जाएगा। तलहटी में बुलडोजर से खोदाई की जा रही है। यह कार्य पांच से सात दिनों तक चलेगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168661