search

कानपुर नगर निगम की महिला क्लर्क को रोडवेज बस ने कुचला, फुट ओवरब्रिज के पास हुई दुर्घटना

Chikheang 2025-12-1 04:07:21 views 860
  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन स्थित फुट ओवरब्रिज के पास रविवार की सुबह तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस ने कानपुर नगर निगम की महिला क्लर्क को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

उन्नाव के शुक्लागंज निवासी महिला कुर्सी रोड स्थित अपनी भांजी के यहां आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। एम्स रायबरेली में अपने पिता को देखने जाने के लिए वह चारबाग पहुंचीं। इसी बीच दुर्घटना हो गई। बस चालक को पकड़कर लोगों ने पुलिस को सौंपा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सड़क पार कर रहते समय हुआ हादसा

उन्नाव के शुक्लागंज गंगाघाट निवासी 40 वर्षीय संगीता रावत कुर्सी रोड स्थित अपनी बहन की बेटी के घर में आयोजित गृह प्रवेश में शामिल होने के लिए शनिवार को आई थीं। उनके साथ बेटे राहुल, आदी और बेटी जान्हवी भी थी। भाई शत्रुघ्न ने बताया कि कार्यक्रम संपन्न होने पर रविवार को वह अस्पताल में भर्ती अपने पिता से मिलने के लिए रायबरेली जा रही थीं। कुर्सी रोड से वह बच्चों के साथ चारबाग पहुंचीं। वह फुट ओवरब्रिज के पास सड़क पार कर रही थीं, तभी अनियंत्रित होकर चारबाग डिपो की रोडवेज बस ने उन्हें रौंद दिया। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना से आक्रोशित लोगों ने चालक को पकड़ लिया। उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने घटना की सूचना परिवार को दी है। घटना में संगीता के साथ सड़क पार कर रहे बेटे आदी को भी चोटें आई हैं। उसका इलाज जारी है। हुसैनगंज इंस्पेक्टर शिवमंगल सिंह ने बताया कि बेटी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

मृतक आश्रित कोटे में मिली थी नौकरी: शत्रुघ्न के मुताबिक संगीता के पति की तीन वर्ष पहले मौत हो गई थी। उनके स्थान पर कानपुर नगर निगम में संगीता को नौकरी मिली थी। घटना के बाद से परिवार सदमे में है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168661