search

Dehradun : हवलदार सुनील कुमार का निधन, हरिद्वार में सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Chikheang 2025-12-1 03:37:15 views 1252
  

सेलाकुई में सैन्यकर्मी हवलदार सुनील के निधन पर सैन्य सम्मान के लिए पहुंचे सैनिक।  



जागरण संवाददाता, विकासनगर (देहरादून) : हवलदार सुनील कुमार का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह भारतीय सेना की 57 इंजीनियर रेजिमेंट में वर्ष 1994 में भर्ती हुए थे। वर्ष 2012 में सेवानिवृत्ति के बाद वह वर्ष 2013 में डीएससी (डिफेंस सिक्योरिटी कार्प्स) में शामिल होकर पिछले 12 वर्षों से पुनः देश सेवा कर रहे थे। हवलदार सुनील कुमार मूल रूप से गांव कूटनाली चौकड़ी रिखणीखाल पौड़ी गढ़वाल के निवासी थे। हालांकि, वर्तमान में वह रामपुर सैनिक कालोनी सेलाकुई में रह रहे थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वर्ष 2023 में उन्हें ब्लड कैंसर का पता चला था। उनका उपचार बेस हास्पिटल दिल्ली में चल रहा था। इसी बीच 28 नवंबर को उन्होंने दिल्ली में ही अंतिम सांस ली। 29 नवंबर की रात उनका पार्थिव शरीर रामपुर सैनिक कालोनी स्थित आवास पर लाया गया।

इसके बाद रविवार को हरिद्वार में सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ। अंतिम संस्कार में शामिल विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, पूर्व सैनिक निरंजन सिंह चौहान, खड़क सिंह सावंत, डीएस धामी, मनवर सिंह रावत, जगदीश सिंह नेगी, धनंजय बिष्ट सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, स्थानीय जनप्रतिनिधि व नागरिकों ने दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की।
बलिदानी अनुसूया प्रसाद को दी श्रद्धाजंलि

विकासनगर : महावीर चक्र से सम्मानित 10 महार रेजिमेंट के बलिदानी अनुसूया प्रसाद की पुण्यतिथि रविवार को भाऊवाला में मनाई गई। इस मौके पर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा के लिए हमारे वीर जवानों का त्याग, बलिदान और अदम्य साहस सदैव स्मरणीय है। इन्हीं वीरों के शौर्य की वजह से देश सुरक्षित है। विधायक ने बलिदानी की वीरता को नमन करते हुए उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

यह भी पढ़ें- विंग कमांडर नमांश के लिए शांति पाठ के बाद देश सेवा की उड़ान भरेंगी अफशान, बलिदानी के पिता ने कही दिल छू लेने वाली बात

यह भी पढ़ें- Dehradun News: 72 घंटे अकेले ही चीनी फौज से लड़ा यह योद्धा, पुण्यतिथि पर बलिदानी जसवंत सिंह रावत को किया नमन
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
152351

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com