search

स्टार्ट करते ही बेकाबू हुआ ट्रैक्टर, अलाव ताप रही ननद-भाभी को रौंदा; मौके पर हो गई मौत

Chikheang 2025-12-1 01:37:00 views 800
  



जागरण संवाददाता, बांदा। अलाव ताप रही ननद व भाभी को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब ट्रैक्टर को जुगाड़ से स्टार्ट करने की कोशिश की जा रही थी। हादसे में महिलाओं का भतीजा भी घायल हो गया। उसे सीएचसी बबेरू से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बेर्रांव गांव के मजरा अमरइहा पुरवा निवासी बुद्ध विलास की 45 वर्षीय पत्नी पार्वती परसौली गांव निवासी 60 वर्षीय ननद बिट्टी उर्फ बिटुवा व मोहल्ले की अन्य महिलाओं के साथ रविवार सुबह साढ़े आठ बजे घर के बाहर अलाव ताप रही थी। वहां से कुछ ही दूरी पर जेठ शिवलोचन का 35 वर्षीय पुत्र देव कुमार सामने खड़े ट्रैक्टर को स्टार्ट कर रहा था, लेकिन उसका ट्रैक्टर स्टार्ट नहीं हुआ।

इससे वह ट्रैक्टर को गियर में डालने के बाद तार के जुगाड़ से स्टार्ट करने लगा। इसी बीच ट्रैक्टर स्टार्ट होने के साथ ही अनियंत्रित होकर आगे बढ़ गया। सबसे पहले देव कुमार के पैर के ऊपर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ने से घायल हो गया। उसकी चीख सुनकर अलाव ताप रहीं महिलाएं अपने बचाव में भागी, लेकिन बिट्टी और पार्वती चपेट में आकर ट्रैक्टर से कुचल गईं। हालांकि ट्रैक्टर आगे जाकर बंद हो गया। घटनास्थल में स्वजन व ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

ननद व भाभी समेत तीनों को स्वजन सीएचसी बबेरू ले गए। जहां डाक्टरों ने दोनों ननद व भाभी को मृत घोषित कर दिया। देव कुमार की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्वजन ने बताया कि वह स्टार्ट खड़े ट्रैक्टर की सफाई कर रहा था।

रिंच हाथ से छूटकर क्लच में गिरने से अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर आगे बढ़ने से हादसा हुआ है। बबेरू कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र सिंह रजावत ने बताया कि ट्रैक्टर को पुलिस की देखरेख में खड़ा कराया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168685