search

NH-18 पर 48 घंटे से यातायात ठप; 10 Kilometer तक वाहनों की लगी लंबी कतार, रेंग रहे वाहन

deltin33 2025-12-1 00:07:39 views 1042
  

राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर नीमडीह थाना क्षेत्र स्थित पितकी रेलवे फाटक के पास लगी वाहनों की लंबी कतार। ● जागरण


संवाद सहयोगी, नीमडीह। राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर नीमडीह थाना क्षेत्र स्थित पितकी रेलवे फाटक के पास पिछले 48 घंटों से भीषण जाम लगा हुआ है। फाटक के दोनों ओर करीब 10 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं।    जाम के कारण यात्री, चालक और स्थानीय लोग बेहाल हैं। जबकि सबसे ज्‍यादा परेशानी मरीजों और स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों को उठानी पड़ रही है।    मरीजों को अस्पताल पहुंचने में काफी समय लग रहा है, जिससे कई की स्थिति बिगड़ रही है। विद्यार्थी भी समय पर स्कूल और कॉलेज नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे उनकी दिनचर्या और पढ़ाई बाधित हो रही है।    स्थानीय लोगों का कहना है कि दो दिनों से वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ रहे हैं। बता दें, पितकी रेलवे फाटक पर तीन रेल लाइनों और ओवरब्रिज निर्माण में हो रही देरी के कारण जाम लग रहा है।    कई वर्षों से लंबित यह परियोजना अब यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। फाटक खुलने और बंद होने के कारण वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है।  

रविवार सुबह जामडीह रेलवे फाटक के पास उत्तर दिशा में एक ओवरलोड वाहन अचानक खराब हो गया। इस कारण सुबह सात से 10 बजे तक सड़क पूरी तरह जाम हो गई। नीमडीह पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर वाहनों को हटाकर यातायात बहाल किया।

राहगीरों के अनुसार इस मार्ग पर बड़े वाहनों द्वारा क्षमता से अधिक वजन ढोने की प्रवृत्ति बढ़ गई है। इस कारण गाड़ियां बीच सड़क पर खराब हो जाती हैं और जाम की स्थिति घंटों बनी रहती है।

राष्ट्रीय राजमार्ग 18 झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तमिलनाडु सहित कई राज्यों के लिए एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक सड़क है। इस मार्ग पर लगातार यातायात का भारी दबाव रहता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि महीने में 15-20 दिन इस सड़क पर जाम की स्थिति बनती है और वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। इसके कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो जाता है। संवेदक द्वारा जामडीह और पितकी में रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण में देरी की जा रही है, जिससे लाखों यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

जाम की स्थिति सामान्य न होने से यात्रियों में रोष बढ़ता जा रहा है। स्‍थानीय लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज निर्माण कार्य को युद्धस्तर पर पूरा किया जाए, ताकि एनएच-18 पर बार-बार बनने वाली जाम की समस्या से राहत मिल सके। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477549