search

Bihar IAS Transfer: बिहार के पांच सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, मिहिर कुमार बनाए गए विकास आयुक्त

Chikheang 2025-12-1 00:07:36 views 1234
  

पांच आईएएस अधिकारियों का तबादला। (जागरण)



राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों का तबादला किया है। जबकि अन्य अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है।

उद्योग विभाग में अपर मुख्य सचिव के साथ परिवहन के अपर मुख्य सचिव रहे मिहिर कुमार सिंह को प्रदेश का विकास आयुक्त बना दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

आदेश के मुताबिक राज्य योजना पर्षद में परामर्शी रहे सीके अनिल को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। ग्रामीण कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह को सामान्य प्रशासन विभाग में महानिदेशक सह जांच आयुक्त पद का जिम्मा दिया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नई दिल्ली स्थित बिहार भवन में स्थानिक आयुक्त सह बियाडा के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार को उद्योग सचिव का पद सौंपा गया है। इनके पास बिहार भवन, निवेश आयुक्त मुंबई, बियाडा प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

इन अधिकारियों के अलावा तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त राजकुमार सिंह को वहां से वापस बुलाकर परिवहन विभाग के सचिव का पद सौंपा गया है।

जल संसाधन विभाग के सचिव बी कार्तिकेय धनजी जिनके पास उद्योग सचिव का अतिरिक्त प्रभार था, उन्हें इस पद से मुक्त कर दिया गया है। सचिव वाणिज्यकर, वाणिज्यकर आयुक्त का काम देख रहे संजय कुमार सिंह को अब गृह विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी का अतिरिक्त जिम्मा भी दिया गया है।

कौशल किशोर जो कि दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त है उन्हें अगले आदेश तक तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168650