search

सोनपुर में नाबालिगों के लापता होने से सनसनी, अपहरण की आशंका

deltin33 2025-11-30 23:07:48 views 1236
  

सोनपुर से दो नाबालिग लड़कियां लापता। (फाइल फोटो)



संवाद सूत्र, नयागांव (सारण)। सोनपुर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों से नाबालिग लड़कियों के लापता होने और एक मामले में अपहरण का आरोप लगने से इलाके में दहशत और चिंता का माहौल बन गया है।

दोनों घटनाओं को लेकर पीड़ित परिवारों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। पहली घटना में रामसुनदर दास महिला महाविद्यालय की नौवीं कक्षा की एक छात्रा 20 नवंबर को कॉलेज गई थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घरवालों ने आसपास के इलाकों में खोजबीन की, रिश्तेदारों से संपर्क किया, मगर लड़की का कोई सुराग नहीं मिला। अंततः परिजनों ने सोनपुर थाना में आवेदन देकर इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।

दूसरी घटना में थाना क्षेत्र के एक अन्य गांव में 13 वर्षीय किशोरी के अपहरण का आरोप लगाया गया है। स्वजनों के अनुसार, गांव का ही एक युवक दोपहर में बच्ची को बहला-फुसलाकर साथ ले गया।

परिवार का कहना है कि आरोपी कई दिनों से घर के आसपास संदिग्ध रूप से मंडराता देखा जा रहा था और बच्ची को धमकाने की भी कोशिश कर चुका था।

दोनों मामलों की जांच उप-निरीक्षक स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

इन लापता घटनाओं के बाद क्षेत्र के अभिभावकों और स्थानीय लोगों में भय का माहौल फैल गया है और लोग बच्चों की सुरक्षा को लेकर खासा चिंतित हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477599