search

एटा में बड़ा हादसा, मिट्टी की ढाय गिरने से चार दबे; महिला की हो गई मौत

Chikheang 2025-11-29 00:37:14 views 1240
  

एटा में मिट्टी की ढाय ढहने से मृतक महिला की फाइल फोटो।



जागरण संवाददाता, एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव खेड़िया खुर्द में मिट्टी की ढाय गिरने से चार लोग दब गए। इनमें से महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों के मामूली चोटें आईं हैं। कुछ बच्चे गड्ढे में खेल रहे थे, उन्हें निकालने के लिए कुछ लोग गड्ढे में उतर गए थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

तभी ढाय गिर गई। जेसीबी मंगाई गई तब लोगों को बाहर निकाला गया। इनमें से गंभीर रूप से घायल महिला को मेडिकल कालेज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

38 वर्षीय काजल देवी पत्नी राजवीर सिंह निवासी खेड़िया खुर्द और हाकिम सिंह के बच्चे शुक्रवार को शाम चार बजे गड्ढे में खेल रहे थे, तभी मिट्टी खिसकना शुरू हो गई। इस दौरान जब लोगों ने देखा कि ढाय गिर सकती है तो काजल देवी और हाकिम सिंह गड्ढे में उतर गए।

वे बच्चों को निकाल ही रहे थे कि तब तक ढाय गिर गई और मिट्टी में चारों लोग दब गए। इस दौरान गांव वालों ने काजल देवी को निकाल लिया, मगर उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उन्हें तत्काल ही मेडिकल कालेज भेज दिया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शेष लोगों को बचाने के लिए जेसीबी मंगाई गई, तब मिट्टी खोदकर उसमें दबे लोगों को निकाला गया, हालांकि उनके ज्यादा चोटें नहीं थीं और वे सुरक्षित निकाल लिए। गांव में ही उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

उधर काजल देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उनके परिवार वालों ने बताया कि सिंचाई विभाग इन दिनों रजवाहों की सफाई करा रहा है, इसलिए रजवाह को गहरा करने के लिए जेसीबी से गड्ढा खोदा गया था।

अक्सर बच्चे उसमें खेलने के लिए उतर जाते थे। उधर घटना स्थल पर खासी भीड़ जमा हो गई। कोतवाली देहात पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन की। पोस्टमार्टम गृह पर भी तमाम लोग जमा थे, मगर शाम तक पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था।

थाना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात जितेंद्र प्रसाद गौतम ने बताया कि गांव खेड़िया खुर्द में मिट्टी की ढाय गिरने से हादसा हुआ है और एक महिला की मौत हुई है, जबकि शेष लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168578