search

चार बच्चों की मां का हाई-वोल्टेज ड्रामा: पति ने डांटा तो 18 वर्षीय प्रेमी के घर पहुंची, मायकेवालों को सौंपा गया

Chikheang 2025-11-29 00:36:55 views 974
  

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र



संवाद सहयोगी, जागरण, पूरनपुर। पड़ोस के युवक से पति के बात करने से डांटने पर चार बच्चों की मां युवक के घर पहुंचकर उसके साथ रहने की जिद पर अड़ गई। उसने वहां काफी देर तक हाई-वोल्टेज ड्रामा किया। सूचना पर पुलिस उसे थाना ले गई। महिला को मायकेवालों के सुपुर्द कर दिया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी करीब 15 वर्ष पहले खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ हुई थी। वर्तमान में उसके चार बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि महिला का पड़ोस के रहने वाले एक 18 वर्षीय युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। वह पति से छुप छुपकर युवक से मोबाइल पर बात करने लगी।

शुक्रवार को पति ने महिला को मोबाइल पर बात करते हुए देखा। फोन चेक करने पर पड़ोस के युवक का निकला। इसपर पति ने डांट दिया। महिला युवक के घर पहुंच गई। युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। घंटों वह हाईबोल्टेज ड्रामा करती रही। पति ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह घर जाने पर राजी नहीं हुई। पति के साथ रहने से भी इंकार कर दिया।

इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी गई। दारोगा और महिला सिपाही गांव पहुंचे। युवक और महिला को थाना ले जाया गया। वहां भी समझाने का प्रयास हुआ। लेकिन वह पति के साथ ससुराल जाने पर तैयार नहीं हुई। इसकी सूचना महिला के मायकेवालों को दी गई। मायकेवालों को महिला के ही सुपुर्द कर दिया गया। वह अपने साथ ले गए।

  

यह भी पढ़ें- बरेली: 30 साल से पेरोल पर फरार हत्यारा: धर्म बदलकर खुद को बनाया अब्दुल, मुरादाबाद से गिरफ्तार
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168581