2025 Ducati Streetfighter V2 भारत में नए इंजन के साथ लॉन्च हुई।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। डुकाटी ने भारतीय बाजार में अपनी नई जेनरेशन की परफॉर्मेंस नेकेड बाइक 2025 Ducati Streetfighter V2 को लॉन्च कर दिया है। इसे कंपनी की फाइट फॉर्मूला फिलॉसफी पर बनाया गया है। यह बाइक Panigale V2 का स्त्रिप्ड-डाउन और अधिक यूजर-फ्रेंडली रूप है। इसे आक्रामक डिज़ाइन, हल्का वजन, बेहतर परफॉर्मेंस और एडवांस इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ लॉन्च किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कितनी है कीमत?
नई Ducati Streetfighter V2 को दो वेरिएंट V2 और V2 S में लॉन्च किया गया है। इसके Streetfighter V2 की एक्स-शोरूम कीमत 17.50 लाख रुपये और Streetfighter V2 S की एक्स-शोरूम कीमत 19.48 लाख रुपये है।
नई Ducati Streetfighter V2 का डिजाइन
इसे Ducati के सिग्नेचर नेकेड लुक को बरकरार रखते हुए और भी शार्प और प्रभावशाली बनाया गया है। इसमें एक्सपोज्ड मेकैनिकल पार्ट्स, शार्प फ्रंट-कंडीशन बॉडीवर्क, नया ब्लैक 6-स्पोक Y-प्रोफाइल व्हील दिया गया है। इसमें फुल-LED हेडलैंप DRL के साथ ही वाइड हैंडलबार, री-डिज़ाइन्ड सीट, एडजस्टेबल लीवर्स और बेहतर टैंक शेप दिए गए हैं, जो इसे रोजमर्रा की राइडिंग के लिए भी आरामदायक बनाते हैं।
फीचर Streetfighter V2 Streetfighter V2 S
इंजन
890cc, 90° V-Twin
890cc, 90° V-Twin
पावर
120 hp @ 10,750 rpm
120 hp @ 10,750 rpm
टॉर्क
93.3 Nm @ 8,250 rpm
93.3 Nm @ 8,250 rpm
टॉर्क अवेलेबिलिटी
3,000 rpm पर 70% से अधिक
3,000 rpm पर 70% से अधिक
गियरबॉक्स
6-स्पीड, Ducati Quick Shift (DQS) 2.0
6-स्पीड, Ducati Quick Shift (DQS) 2.0
क्लच
लाइट स्लिपर क्लच
लाइट स्लिपर क्लच
फ्रेम
Monocoque (engine as stressed member)
Monocoque (engine as stressed member)
फ्रंट सस्पेंशन
Fully adjustable Marzocchi fork
Fully adjustable Öhlins NIX-30 fork
रियर सस्पेंशन
Kayaba shock
Öhlins shock
स्टियरिंग डैम्पर
Sachs
Sachs
ब्रेकिंग
Brembo M50 calipers, 320 mm डिस्क
Brembo M50 calipers, 320 mm डिस्क
टायर्स
Pirelli Diablo Rosso IV (190/55 rear)
Pirelli Diablo Rosso IV (190/55 rear)
वज़न
178 kg
175 kg
बैटरी
स्टैंडर्ड
Lithium-ion battery
राइडिंग मोड्स
Race, Sport, Road, Wet
Race, Sport, Road, Wet
इलेक्ट्रॉनिक्स
ABS Cornering, DTC, DWC, DQS 2.0, EBC
ABS Cornering, DTC, DWC, DQS 2.0, EBC
डिस्प्ले
5-inch TFT (3 themes)
5-inch TFT (3 themes)
अतिरिक्त फीचर्स
—
Ducati Power Launch (DPL), Pit Limiter
कीमत (एक्स-शोरूम)
₹17,50,200
₹19,48,900
नई Ducati Streetfighter V2 का इंजन
इसमें Ducati ने अपना बिल्कुल नया 890cc 90 डिग्री V-twin इंजन दिया है, जिसका वजन सिर्फ 54.4 किलोग्राम है। यह Ducati का अब तक का सबसे हल्का ट्विन-सिलेंडर इंजन है। यह इंजन 120 hp की पावर और 93.3 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। हार्डकोर ट्रैक उपयोग के लिए Ducati एक स्पेशल रेसिंग एग्जॉस्ट भी ऑफर करती है, जो आउटपुट को 126 hp तक बढ़ा देता है। इसके इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसमें नया डुकाटी क्विक शिफ्ट (DQS) 2.0 के साथ ही लाइट स्लिपर क्लच भी दिया गया है।
चेसिस और सस्पेंशन
नई Ducati Streetfighter V2 में मोनोकोक फ्रेम इंजन को एक स्ट्रेस्ड मेंबर की तरह इस्तेमाल किया गया है। इससे बाइक की राइडिंग डायनामिक्स और स्थिरता दोनों बेहतर होती हैं। इसके V2 वेरिएंट में फुली एडजस्टेबल Marzocchi फ्रंट फोर्क, Kayaba रियर शॉक दिया गया है। वही, V2 S वेरिएंट में प्रीमियम Öhlins NIX-30 फ्रंट फोर्क, प्रीमियम Öhlins NIX-30 फ्रंट फोर्क, Öhlins रियर शॉक, लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। इसमें ब्रेकिंग के लिए ब्रेम्बो M50 मोनोब्लॉक कैलिपर्स, 320 mm डिस्क, पिरेली डियाब्लो रोसो IV टायर्स (190/55 रियर), स्टैंडर्ड सैक्स स्टीयरिंग डैम्पर दिया गया है।
नई Ducati Streetfighter V2 के फीचर्स
इसमें 6-axis IMU आधारित इलेक्ट्रॉनिक्स पैकेज दिया गया है। इसके साथ ही ABS कॉर्नरिंग (स्लाइड-बाय-ब्रेक फ़ीचर के साथ), डुकाटी ट्रैक्शन कंट्रोल (DTC), डुकाटी व्हीली कंट्रोल (DWC), डुकाटी क्विक शिफ्ट (DQS) 2.0, इंजन ब्रेक कंट्रोल (EBC) दिया गया है। इसमें चार राइडिंग मोड्स भी मिलती है, जो Race, Sport, Road और Wet है। सभी को 5-इंच TFT डिस्प्ले से कस्टमाइज किया जा सकता है, जिसमें तीन थीम्स मिलती हैं। |