search

कब होगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील? सरकार की ओर से आया बड़ा अपडेट, कॉमर्स सेक्रेटरी ने कहा- हमें उम्मीद है...

deltin33 2025-11-28 20:36:55 views 892
  



नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील (India-US Trade Deal) को लेकर बातचीत जारी है और पिछले कुछ दिनों से लगातार इस पर कई बड़े अपडेट आ रहे हैं। इसी कड़ी में भारत के कॉमर्स सेक्रेटरी ने एक और बड़ा बयान दिया है। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का पहला चरण पूरा हो चुका और अब इसकी घोषणा समय पर निर्भर करती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने कहा, “हम पिछले कुछ महीनों से अमेरिकी टीम के साथ इस व्यापार समझौते पर लगातार चर्चा कर रहे हैं और मुझे लगता है कि मैं बस इतना कह सकता हूँ कि हम इस समझौते के करीब पहुंच गए हैं, हमने ज़्यादातर मुद्दों को सुलझाने की कोशिश की है। अब, यह केवल समय की बात है कि कब यह निर्णय लिया जाएगा, जब दोनों देशों को इस समझौते की घोषणा के लिए सही जगह ढूंढनी होगी। अभी हम इसी स्थिति में हैं।“
इसी साल भी डील संभव

राजेश अग्रवाल ने कहा, “हम बहुत आशावादी हैं और उम्मीद करते हैं कि हमें इसी कैलेंडर वर्ष में कोई समाधान मिल जाएगा। लेकिन जैसा कि आप जानते हैं, किसी भी व्यापार वार्ता के लिए कोई अंतिम समय-सीमा नहीं हो सकती है, क्योंकि अगर किसी एक साझेदार के मन में भी कोई अड़चन या मुद्दा है, तो ट्रेड डील उस समय-सीमा तक पूरा नहीं हो पाएगा। इतना कहने के बाद, मुझे लगता है कि कुल मिलाकर स्थिति यह है कि इसे अगले कुछ हफ़्तों या महीनों में, जितनी जल्दी हो सके, पूरा कर लिया जाएगा।“
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477554