cy520520 • 2025-11-28 20:07:04 • views 1240
जागरण संवाददाता, कानपुर। नगर निगम बकाएदारों पर लगातार शिकंजा कंसता जा रहा है। पिछले डेढ़ माह में सभी जोनों ने करीब तीन हजार से ज्यादा बकाएदारों को नोटिस दी है। 40 करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया है।
इसी कड़ी में जोन तीन ने 352 और बकाएदारों को नोटिस दी है। इन पर करीब 6.33 करोड़ रुपये बकाया है। एक दिसंबर से कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। बकाया न देने पर संपत्ति सीज की जाएगी।
चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व वसूली का लक्ष्य 750 करोड़ रुपये रखा गया है।इसमें अभी तक कुल 250 करोड़ रुपये ही वसूली हो पायी है।पिछले साल राजस्व वसूली लक्ष्य पांच सौ करोड़ रुपये था इसके एवज में नगर निगम ने 513 करोड़ रुपये वसूली की थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
महापौर प्रमिला पांडे और नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने राजस्व वसूली से जुड़े अफसरों को आदेश दिए है कि हर हाल में चार माह में वसूली पूरी की जाए। जोनवार और वार्डवार वसूली के शिविर लगाए जाए।साथ ही जिनके बिल गड़बड़ है उनको तुरन्त ठीक करके वसूली की जाए।
सभी अपर नगर आयुक्तों को आदेश दिए गए है कि हर हफ्ते वसूली की समीक्षा करे।लापरवाही बरतने वाले राजस्व अफसरों पर कार्रवाई की जाए। इसके अलावा सरकारी विभागों पर बकाया वसूलने के लिए नोटिस दी जा रही है। |
|