search

Bhojpur News: फाइलेरिया के रेड जोन में पहुंचा उदवंतनगर और कोईलवर, स्वास्थ्य विभाग चलाएगा विशेष अभियान

cy520520 2025-11-28 20:07:01 views 950
  



जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले में वर्ष 2025 के लिए किए गए नाइट ब्लड सर्वे के ताजा आंकड़े जारी हुए हैं। जिले के 14 प्रखंडों के 15 सेंटिनल साइटों पर कुल 4,819 स्लाइडों की जांच की गई, जिसमें 85 स्लाइड पॉजिटिव पाई गईं। वहीं, रैंडम साइटों से 4,505 स्लाइड जांची गईं जिनमें 83 पॉजिटिव मिले। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सर्वे के अनुसार, उदवंतनगर और कोईलवर प्रखंड समेत कुछ क्षेत्रों में सूक्ष्म फाइलेरिया की दर (एमएफ रेट) अधिक पाई गई है, जो स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय है।

जिले के अधिकांश गांवों में एमएफ रेट 1% से नीचे है, लेकिन कुछ प्रखंडों में बढ़ा हुआ अनुपात स्वास्थ्य विभाग को अतिरिक्त सतर्कता बरतने का संकेत देता है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह सर्वे फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण है।

मिली जानकारी के आधार पर आगामी महीनों में दवा वितरण अभियान, जनजागरूकता और चिकित्सकीय निगरानी को और प्रभावी बनाया जाएगा। सर्वे टीमों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का सहयोग संतोषजनक रहा और अधिकांश गांवों में सैंपलिंग लक्ष्य को पूरा किया गया।

विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर दवाओं का सेवन और साफ-सफाई की जागरूकता से फाइलेरिया संक्रमण को काफी हद तक रोका जा सकता है। कुल मिलाकर, भोजपुर एनबीएस रिपोर्ट–2025 जिले के स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण संकेत देती है और आने वाले समय में संक्रमण नियंत्रण की रणनीति को और मजबूत बनाने में सहायक बनेगी।
महत्वपूर्ण प्रमुख आंकड़े-सेंटिनल साइट

  • उदवंतनगर : 300 स्लाइड में 15 पॉजिटिव- एमएफ रेट 5% (जिले में सर्वाधिक)
  • शाहपुर (बेलवटी) : 300 में 12 पॉजिटिव - 4%
  • संदेश (अहिमनचक, नुरपुर) : 300 में 11 पॉजिटिव- 3.66%
  • कोइलवर (कोसिहान) : 300 में 9 पॉजिटिव - 3%

रैंडम साइट के प्रमुख आंकड़े

  • कोईलवर (मोखलिसा) : 300 में 12 पॉजिटिव - 4%
  • बिहिया (चकराही) : 300 में 10 पॉजिटिव - 3.33%
  • उदवंतनगर (बिशुनपुरा) : 300 में 10 पॉजिटिव - 3.33%
  • आरा सदर (चकिया) : 300 में 8 पॉजिटिव - 2.66%
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
146989

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com